रांचीः भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी Ishan Kishan अब जल्द ही Mahendra Singh Dhoni के पड़ोसी बनने जा रहे हैं। रांची के दलादली चौक स्थित धोनी के फार्म हाउस के समीप ईशान किशन का नया आशियाना तैयार होगा। इसके लिए 11 मंजिला बहुमंजिला भवन निर्माण योजना को रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (RRDA) से मंजूरी मिल गई है।
आरआरडीए ने नगड़ी अंचल के मौजा दलादली स्थित खाता संख्या-1, प्लॉट संख्या-515 की 75 डिसमिल जमीन पर जी प्लस 10 तल्ला भवन निर्माण के नक्शे को स्वीकृति दी है। रिंग रोड किनारे बनने वाली इस इमारत में आधुनिक सुविधाओं से लैस आवासीय और व्यावसायिक परिसर विकसित किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भवन के ग्राउंड फ्लोर समेत दो तल्लों का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जाएगा। यहां कार्यालय और शो-रूम बनाए जाएंगे, जबकि ऊपरी आठ तल्लों में आवासीय फ्लैट होंगे। पूरे प्रोजेक्ट में फिलहाल एक ही ब्लॉक का निर्माण प्रस्तावित है।
ईशान किशन ने दिसंबर 2022 में इस जमीन पर भूमि पूजन किया था। उन्होंने “शगुन ईशान इंफ्रा” नाम से इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी बनाकर इस परियोजना की शुरुआत की थी। तभी से यह तय माना जा रहा था कि ईशान किशन अब धोनी के पड़ोसी बनेंगे।
ईशान किशन के पिता प्रणय कुमार पांडे ने बताया कि धोनी के फार्म हाउस के पास काफी पहले जमीन खरीदी गई थी। अब नक्शा पास होने के बाद निर्माण कार्य तेज़ी से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग को आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक डिजाइन के साथ विकसित किया जाएगा।
इस लग्जरी सोसाइटी में प्ले ग्राउंड, इंडोर गेम्स, स्विमिंग पूल, जिम, गेस्ट हाउस, कम्युनिटी हॉल, गार्डन, सैलून-पार्लर, मेडिकल सुविधा और डिपार्टमेंटल स्टोर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही ओपन स्पेस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि परिसर का फ्रंट लुक बेहतर दिखे।
गौरतलब है कि Mahendra Singh Dhoni का फार्म हाउस बनने के बाद से ही दलादली और रिंग रोड क्षेत्र की जमीनों की मांग तेजी से बढ़ी है। अब ईशान किशन के इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से पूरा इलाका तेजी से कॉमर्शियल जोन के रूप में विकसित होता नजर आ रहा है। इलाके में जमीन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है और सड़क किनारे जमीन लगभग
बिहार व झारखंड से रहा है नाता
भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन मूल रूप से बिहार के नवादा जिले के रहने वाले हैं। इसके अलावा, उनका पैतृक गांव बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रखंड का गोरडिहा है और उनका जन्म तथा वर्तमान निवास बिहार की राजधानी पटना में भी है।
पटना: उनका जन्म 18 जुलाई 1998 को पटना में ही हुआ था और यहाँ के आशियाना/राजेंद्र नगर इलाके में उनका आलीशान घर स्थित है।
बिहार और झारखंड दोनों से उनका गहरा नाता रहा है। बिहार में क्रिकेट का बुनियादी ढांचा बाधित होने के कारण उन्होंने अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत झारखंड की ओर से की थी, लेकिन वे हमेशा बिहार से जुड़े रहे हैं।उपलब्ध नहीं बची है।
