September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

JAMSHEDPUR : एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जमशेदपुर में पेट्रोल 101.64 और डीजल 96.61 रुपये पहुंचा

JAMSHEDPUR : एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जमशेदपुर में पेट्रोल 101.64 और डीजल 96.61 रुपये पहुंचा

पेट्रोल में 89 पैसे व डीजल में 94 पैसे की वृद्धि, आम आदमी की जेब पर असर

जमशेदपुर/नई दिल्ली : देशभर में मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी की गई। एक सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। जमशेदपुर में पेट्रोल की कीमत में 89 पैसे और डीजल में 94 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके बाद शहर में पेट्रोल 101.64 रुपये और डीजल 96.61 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

इससे पहले बीते शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी की गई थी। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है और इसका सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ रहा है।

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर 98.64 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 91 पैसे बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.59 रुपये और डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

चंडीगढ़ में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा देखने को मिला। यहां पेट्रोल 83 पैसे बढ़कर 98.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84 पैसे बढ़कर 86.09 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

कोलकाता में पेट्रोल 96 पैसे महंगा होकर 109.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.07 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 104.49 रुपये और डीजल 96.11 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों से आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading