July 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

WEST SINGHBHUM: जगन्नाथपुर के डांगुवापोसी क्षेत्र में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

WEST SINGHBHUM: जगन्नाथपुर के डांगुवापोसी क्षेत्र में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर अंतर्गत डांगुवापोसी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मंझारी थाना क्षेत्र के गुंडीमुंडी गांव निवासी 20 वर्षीय सुरू गोप के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सुरू गोप 13 मई को घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सोमवार को परिजनों को सूचना मिली कि वह घायल अवस्था में चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती है। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। उस समय उसकी हालत सामान्य बताई जा रही थी, लेकिन सोमवार देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मंगलवार को सदर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि मृतक की मानसिक स्थिति पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी और वह अक्सर घर से इधर-उधर निकल जाता था। आशंका जताई जा रही है कि रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading