जमशेदपुर : आम आदमी पार्टी ने अभिषेक कुमार को पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में अभिषेक कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व, वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों तथा पूर्वी सिंहभूम की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जताया गया विश्वास केवल एक पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा और संगठन को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने इस दायित्व को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया।
अभिषेक कुमार ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम में आम आदमी की समस्याओं, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों, किसानों और हर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।
साथ ही पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया बंधुओं ने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया है।
भविष्य में भी सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई।
जिला अध्यक्ष ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भी धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती उनके विश्वास, मेहनत और संघर्ष का परिणाम है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनसेवा, पारदर्शिता, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास जैसे मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए जनता के हित में कार्य किया जाएगा।
अभिषेक कुमार ने पूर्वी सिंहभूम की जनता से आशीर्वाद, सहयोग और विश्वास बनाए रखने की अपील की।
