September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

कदमा में पुरानी रंजिश पर बवाल, मारपीट के बाद तीन राउंड फायरिंग, एक घायल

कदमा में पुरानी रंजिश पर बवाल, मारपीट के बाद तीन राउंड फायरिंग, एक घायल

जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर स्थित बिहारी बस्ती में बुधवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। मारपीट और पत्थरबाजी के बाद तीन राउंड फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना में एक युवक घायल हुआ है, जबकि उसके दो साथी बाल-बाल बच गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के संबंध में रामजनम नगर निवासी समीर नाग ने कदमा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि वह अपने मित्र सन्नी गुप्ता और विकास तांती के साथ मरीन ड्राइव हाईवे के नीचे स्थित शौचालय के पास खड़ा था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह युवक वहां पहुंचे और पुराने विवाद को लेकर उनसे उलझ गए।

आरोप है कि कुछ ही देर में कहासुनी मारपीट में बदल गई। हमलावरों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे समीर नाग के सिर में चोट लग गई। वहीं, उसके दोनों साथी भी हमले में घायल हो गए।

समीर नाग ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मारपीट के बाद आसू कर्मकार नामक युवक ने जान से मारने की नीयत से तीन राउंड फायरिंग की। हालांकि, गोली किसी को नहीं लगी और तीनों युवक मौके से भागकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए।

घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। इधर, शिकायत मिलने के बाद कदमा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपित युवकों की तलाश कर रहीहै। गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा हाेगा।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading