August 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

JAMSHEDPUR : मानगो जाकिर नगर में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ, अब घर के पास मिलेगी स्वास्थ्य सेवा

JAMSHEDPUR : मानगो जाकिर नगर में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ, अब घर के पास मिलेगी स्वास्थ्य सेवा

जमशेदपुर : मानगो क्षेत्र के जाकिर नगर निवासियों के लिए मंगलवार का दिन खास रहा। लंबे समय से स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग के बीच जाकिर नगर रोड नंबर-18 स्थित नए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूएचपीसी) का विधिवत शुभारंभ किया गया। केंद्र के शुरू होने से आसपास के हजारों लोगों को अब प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक Saryu Roy ने फीता काटकर स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को उनके क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

विधायक ने कहा कि नए स्वास्थ्य केंद्र के संचालन से जाकिर नगर समेत आसपास के इलाकों के लोगों को प्राथमिक उपचार, नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, परिवार कल्याण कार्यक्रम तथा अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। इससे मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेंगे तथा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकेगा।

उद्घाटन समारोह में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिले के सिविल सर्जन डा. साहिर पाल मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने नए स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि केंद्र के शुरू होने से विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को काफी सुविधा मिलेगी। लोगों ने उम्मीद जताई कि यहां नियमित रूप से चिकित्सक, दवाइयां और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि अब उन्हें स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी जरूरतों से काफी दूर जाना पड़ता था। इसके लिए उनका समय और पैसा दोनों वहन करना पड़ता था। अब उन्हें सहूलियत होगी।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading