August 24, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

चांडिल टेंथमाइल स्टोन होटल में जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोग की गोली मारकर हत्या, होटल में दिनदहाड़े वारदात; रंगदारी एंगल पर जांच

चांडिल टेंथमाइल स्टोन होटल में  जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोग की गोली मारकर हत्या, होटल में दिनदहाड़े वारदात; रंगदारी एंगल पर जांच

चांडिल/जमशेदपुर : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक (33) की सोमवार दोपहर चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित टेंथमाइल स्टोन होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

घटना के बाद पुलिस ने मौके से खोखे बरामद किए हैं और सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान में जुटी है। प्रारंभिक जांच में रंगदारी विवाद का एंगल भी सामने आया है।

दिनदहाड़े हुई फायरिंग के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कारोबारी वर्ग में भी दहशत का माहौल है।

मृतक निखार सबलोक जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित विजया हेरिटेज के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, वह किसी काम से कांदरबेड़ा स्थित टेंथमाइल स्टोन होटल पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक से पहुंचे अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने निखार को चार गोलियां मारीं। इनमें एक गोली उनके सिर में लगी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। होटल में मौजूद लोगों और उनके साथियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस की मदद से घायल निखार को इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल से मिले गोली के खोखे, CCTV फुटेज की जांच

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए हैं। होटल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हत्या में शामिल आरोपियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

रंगदारी विवाद के एंगल से भी जांच

पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। निखार सबलोक होटल समेत अन्य कारोबार से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में रंगदारी विवाद का एंगल सामने आया है, लेकिन हत्या की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद निखार के परिजन और परिचित भी टीएमएच पहुंचे। पुलिस ने मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में कम से कम दो अपराधियों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, यह भी संभावना है कि वारदात में अन्य लोग भी शामिल रहे हों, जिन्होंने रेकी करने या अपराधियों को फरार होने में मदद की हो।

मामले के खुलासे के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading