July 25, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

JHARKHAND : गिरिडीह सदर अस्पताल के बाथरूम में 14 वर्षीय छात्रा ने दिया नवजात को जन्म, जांच में जुटी पुलिस

JHARKHAND : गिरिडीह सदर अस्पताल के बाथरूम में 14 वर्षीय छात्रा ने दिया नवजात को जन्म, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह सदर अस्पताल में शुक्रवार देर शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। बेंगाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने अस्पताल के शौचालय में एक नवजात को जन्म दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा शुक्रवार को स्कूल से घर लौटी थी। घर पहुंचने के बाद उसने परिजनों से कमर दर्द की शिकायत की। परिजनों ने सामान्य परेशानी समझते हुए उसे इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया।

बताया जाता है कि इलाज के दौरान छात्रा अस्पताल के शौचालय गई, जहां उसने नवजात को जन्म दिया। प्रसव के बाद वह रक्तस्राव की स्थिति में बाहर निकल रही थी। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की नजर उस पर पड़ी। संदेह होने पर पूछताछ की गई, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। अस्पताल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए शौचालय से नवजात को सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुंची। मां और नवजात को बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से चैताडीह स्थित मातृत्व एवं शिशु अस्पताल भेजा गया। वहां नवजात को एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि नाबालिग प्रसूता का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी हुई है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading