बहरागोड़ा में छत से गिरकर पांच वर्षीय मासूम की मौत, निरंजनपुर गांव में पसरा मातम

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के कुमारडूबी पंचायत अंतर्गत निरंजनपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान उपेन मुंडा के पुत्र विद्युत मुंडा के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार रविवार को आए आंधी-तूफान के कारण इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। गर्मी और बिजली नहीं रहने के कारण परिवार के सभी सदस्य घर की छत पर सो रहे थे। देर रात विद्युत नींद से उठकर नीचे जाने लगा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़ा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सोमवार सुबह सरस्वती शिशु मंदिर पाठपुर दरखुली के शिक्षक मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। बताया गया कि विद्युत मुंडा सरस्वती शिशु मंदिर पाठपुर दरखुली में पढ़ाई करता था। इस दौरान रोहित कुईला, शक्ति कुमार साहू, गौरी शंकर गंड, राजेश कुईला और सुकुमार साहू समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अयोध्या राम मंदिर दान पात्र विवाद में एसआईटी गठन का संत समाज ने किया स्वागत, बोले- अब सामने आएगी पूरी सच्चाई

अयोध्या, 13 जून (आईएएनएस)। अयोध्या के राम मंदिर दान राशि मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन के बाद...

पीएम मोदी के फ्रांस पहुंचने पर भारतीयों में उत्साह, भारत इनोवेट्स 2026′ के उद्घाटन का इंतजार

नीस, 13 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी से मिलने के लिए फ्रांस में रह रहे भारतीय...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

टाटानगर स्टेशन पर हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन के वाशिंग लाइन क्षेत्र में एसी मरम्मत के दौरान 30 मई को हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप...

उत्तराखंड: टिहरी में ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर बस पलटी, 8 लोग हुए घायल

टिहरी, 7 जून (आईएएनएस)। उत्तराखंड के टिहरी में ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर बस पलटने से लगभग 8 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत