जमशेदपुर के धातकीडीह तालाब के पास बुजुर्ग ने खुद को लगाई आग, युवक की बहादुरी से बची जान

जमशेदपुर: शहर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धातकीडीह तालाब के समीप गुरुवार दोपहर एक बुजुर्ग ने कथित तौर पर आत्मदाह का प्रयास किया। आग की लपटों में घिरे बुजुर्ग को स्थानीय युवक और आसपास के लोगों ने साहस दिखाते हुए बचा लिया। गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग का टीएमएच में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, धातकीडीह ए ब्लॉक निवासी सत्तार खान दोपहर के समय पेट्रोल लेकर तालाब के पास पहुंचे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

इसी दौरान तालाब के पास वाहन धोने का काम करने वाले मो. इस्लाम ने साहस का परिचय देते हुए तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।

स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसे सत्तार खान को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार उनके शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस गया है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सत्तार खान लंबे समय से पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल से जले हुए कपड़े और अन्य अवशेष बरामद किए हैं तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्मदाह के प्रयास के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

अब तक उनके परिवार की ओर से कोई सामने नहीं आया है। परिजनों से ही कुछ जानकारी मिल सकती है कि वे किन कारणों से तनाव में थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

EAST SINGHBHUM : पोटका प्रखंड के हेंसलबील गांव में वज्रपात से विवाहित महिला की मौत

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के हेंसलबील गांव की शादीशुदा महिला मुस्कान पान (22) की वज्रपात से मौत हो गई।...

पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दी बधाई, ‘एक्स’ पोस्ट में ममता बनर्जी को किया टैग

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने का एक...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

बेंगलुरु: एमबीबीएस सीट दिलाने के नाम पर 1.40 करोड़ की ठगी, डॉक्टर समेत दो के खिलाफ केस दर्ज

बेंगलुरु, 10 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एमबीबीएस की मैनेजमेंट कोटा सीट दिलाने का झांसा देकर एक दंपति से 1.40 करोड़ रुपए...

सी-डैक में जॉब का चांस: प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 28 पदों पर आवेदन शुरू, 20 जून अंतिम तिथि

कोलकाता, 5 जून (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (सी-डैक), कोलकाता...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत