सरायकेला के राजस्व उप निरीक्षकों ने दी चेतावनी, कृषि गणना कार्य का बकाया पैसा नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन

गम्हरिया : सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड परिसर में रविवार को झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ की बैठक में जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी दिखी। कृषि गणना के लंबित भुगतान को लेकर संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द पैसे नहीं मिले तो जोरदार आंदोलन चलाया जाएगा।

मौके पर सभी नौ प्रखंडो के उप राजस्व निरीक्षक मौजूद थे। पूरे जिले में लगभग 55 कर्मचारियों का पैसा बकाया है।

. संघ के सदस्यों ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर कृषि गणना कार्य के तहत विभिन्न गांवों में व्यापक सर्वेक्षण और गणना का कार्य कराया गया था। कार्य पूर्ण होने के बाद रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी गई, जिसे विभाग द्वारा स्वीकार भी कर लिया गया।

स्थिति यह हे प्रथम चरण के कृषि गणना कार्य का भुगतान आज तक नहीं किया गया है। उप राजस्व निरीक्षक मुरारी महतो ने कहा कि कई वर्षों से भुगतान लंबित है।

जिन कर्मचारियों ने गणना कार्य किया था, उनमें से कुछ सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक मेहनताना नहीं मिला है. उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार आग्रह के बावजूद जिला प्रशासन इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहा है।

कर्मचारियों का कहना है कि भुगतान नहीं मिलने के कारण कई लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। संघ ने निर्णय लिया है कि जल्द ही एक बार फिर सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर लंबित भुगतान की मांग की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से अविलंब बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।

बैठक एवं प्रदर्शन में सत्येंद्र प्रसाद, अमित सरदार, सर्वोत्तम कुमार, सोमचांद टुडू, जगन्नाथ साहू, प्रकाश हेंब्रम, सेवानिवृत्त कर्मचारी विनय सिंह, मनभोला तिवारी सहित बड़ी संख्या में राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग ने सड़क हादसे में चार लोगों की मौत पर जताया शोक

गंगटोक, 7 जून (आईएएनएस)। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रविवार को काबी-लुंगचोक विधानसभा क्षेत्र के चार लोगों की सड़क हादसे में हुई...

इंडिया अलायंस की बैठक पर भाजपा नेताओं का पलटवार, कहा- बिखरा हुआ गठबंधन

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। 8 जून को दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर भाजपा के नेताओं ने विपक्षी दलों...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

विविधता ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति: राज्यपाल मंगुभाई पटेल

भोपाल, 2 जून (आईएएनएस)। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि स्‍थापना दिवस समारोह केवल राज्यों के प्रशासनिक गठन का स्मरण नहीं, बल्कि उनके संघर्ष,...

‘ट्रायल के जल्द खत्म होने की उम्मीद नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने एनडीपीएस मामले के आरोपी को जमानत दी

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) एक्ट के कड़े प्रावधानों के तहत एक शख्स...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत