July 27, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

टाटानगर स्टेशन महुआ गली के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर, MGM रेफर

टाटानगर स्टेशन महुआ गली के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर, MGM रेफर

जमशेदपुर: गोल पहाड़ी काली मंदिर निवासी संदीप कुमार शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से साकची मंडी फल लेने जा रहे थे। इसी दौरान स्टेशन महुआ गली के पास एक सिल्वर रंग की Hyundai i10 कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading