IAS अधिकारियों के तबादले में संशोधन, छह अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, अब नीरज कुमार सिंह को अपर सचिव, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, झारखंड का प्रभार

रांची : झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापन से संबंधित पूर्व अधिसूचना में संशोधन करते हुए सोमवार को शुद्धि पत्र जारी किया। जारी दो अलग-अलग आदेशों के तहत कुल छह अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी संशोधित आदेश के अनुसार, IAS अधिकारी नीरज कुमार सिंह (भा.प्र.से. 2015) को उद्योग विभाग से स्थानांतरित कर अपर सचिव, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, झारखंड के पद पर पदस्थापित किया गया है। साथ ही उन्हें प्रबंध निदेशक, झारखंड राज्य विपणन कॉर्पोरेशन लिमिटेड, रांची का अतिरिक्त प्रभार भी यथावत सौंपा गया है। इससे पहले जारी अधिसूचना में उन्हें उत्पाद आयुक्त बनाया गया था। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूर्व आदेश में यह उल्लेख भूलवश हो गया था।

इसी प्रकार, समीरा एस. (भा.प्र.से. 2018) को संयुक्त सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के पद पर नियुक्त किया गया है। संशोधित आदेश में कहा गया है कि वे अपने नियमित कार्यों के अतिरिक्त निदेशक, मध्याह्न भोजन प्राधिकरण, झारखंड का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। विभाग ने माना कि पूर्व अधिसूचना में यह जानकारी भूलवश अंकित नहीं हो सकी थी।

वहीं दूसरी अधिसूचना में झारखंड सरकार ने चार अन्य IAS अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विजिलेंस की कार्रवाई, जारपाडा पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 13 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के अंगुल जिले स्थित जारपाडा पुलिस स्टेशन में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) सीता नायक को रिश्वत लेते हुए...

सेलम यौन उत्पीड़न मामला: कनिमोझी ने की सख्त कार्रवाई की मांग, टीवीके ने आरोपी से पल्ला झाड़ा

चेन्नई, 13 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु के सेलम में सामने आए कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर डीएमके की उप महासचिव और सांसद कनिमोझी ने...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

कोलकाता में पीएम मोदी के साथ 40 हजार लोग करेंगे योग, गिनीज रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

कोलकाता, 11 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पूरी दुनिया के आकर्षण का केंद्र बनने जा रही...

मेसाबी मेटालिक्स ने 265 मिलियन डॉलर में बेची रॉयल्टी हिस्सेदारी का 50 प्रतिशत हिस्सा, कंपनी का मूल्यांकन 500 मिलियन डॉलर से अधिक

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। एस्सार समूह समर्थित मेसाबी मेटालिक्स कंपनी एलएलसी (मेसाबी मेटालिक्स) ने अपनी रॉयल्टी हिस्सेदारी का 50 प्रतिशत हिस्सा द मेटल्स...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत