September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
हिंदी

झारखंड: राज्यसभा चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त कांग्रेस-जेएमएम, भाजपा पर लगाए ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ की कोशिश के आरोप

झारखंड: राज्यसभा चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त कांग्रेस-जेएमएम, भाजपा पर लगाए ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ की कोशिश के आरोप

रांची, 8 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन के उम्मीदवारों ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। सीट बंटवारे के तहत कांग्रेस और जेएमएम ने एक-एक उम्मीदवार उतारा है।

कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जेएमएम के टिकट पर बैद्यनाथ राम चुनाव लड़ रहे हैं। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस-जेएमएम दोनों ने अपने-अपने उम्मीदवार की जीत का दावा किया है।

बैद्यनाथ राम ने कहा, “मुख्यमंत्री के नेतृत्व और उनकी मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया जाएगा। हमारे गठबंधन (इंडिया ब्लॉक) के दोनों उम्मीदवार जीतेंगे।”

वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा ने कहा, “आप लोगों के समर्थन से अभिभूत हूं। आप लोगों के उत्साह के लिए बहुत-बहुत कृतज्ञ हूं और आपसे विस्तार से बात करूंगा। और विजयी गठबंधन के दो प्रत्याशियों की होगी। इसमें कोई संशय नहीं है। आप सबका बहुत धन्यवाद, आप सबका बहुत धन्यवाद।”

इस अवसर पर झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा, “बहुत क्लियर कट है हमारे प्रत्याशी बैद्यनाथ राम और प्रणव झा जी। हम लोगों के पास महागठबंधन के पास पर्याप्त संख्या है, लेकिन भाजपा किस प्रकार से फिर इस राज्य को हॉर्स ट्रेडिंग के मामले में बदनाम करना चाहती है, यह इनके प्रत्याशियों के अभी तक नाम क्लियर नहीं होने पर साफ हो चुका है। पहले रघुवर दास के समय भी ऐसा हुआ था। इस बार भी भाजपा प्रयास कर रही है, लेकिन जनता इसको देख रही है।”

कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा, “भाजपा हॉर्स ट्रेडिंग के लिए तैर रहा है, मगर इंडिया अलायंस को कोई तोड़ नहीं सकता। हमारे इंडिया अलायंस के दोनों उम्मीदवार को जीत हासिल होगी, यह हॉर्स ट्रेडिंग नहीं चलेगी।”

कांग्रेस के साथ राज्यसभा सीट बंटवारे पर जेएमएम के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा, “इसमें कुछ भी खास नहीं है। हम अपने अधिकारों की बात करते हैं और अपने कार्यकर्ताओं की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। हमने अपनी बात रखी है, लेकिन हमें गठबंधन धर्म का भी पालन करना था। मौजूदा राजनीतिक हालात में मकसद इंडिया गठबंधन को मजबूत करना है और हेमंत सोरेन ने हमेशा इसके लिए कोशिश की है। हां, कभी-कभी थोड़ा त्याग करना पड़ता है और हमने पहले भी ऐसा किया है।”

उन्होंने कहा कि दोनों उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए हमारे पास आंकड़ा है, जो हमारे पक्ष में हैं और हमारा प्रयास भी सकारात्मक हैं। हमें भरोसा है कि हमारे उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे।

डीसीएच

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading