September 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
हिंदी

बिहार: पूर्वी चंपारण में कार से 10.54 किलोग्राम अफीम जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

बिहार: पूर्वी चंपारण में कार से 10.54 किलोग्राम अफीम जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

मोतिहारी, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र में पुलिस और विशेष कार्य बल को मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी, जब एक अर्टिगा कार से 10.540 किलोग्राम अफीम जब्त किया गया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डुमरियाघाट थाना क्षेत्र से एक कार द्वारा मादक पदार्थों की बड़ी खेप का परिवहन किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर जिले के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस की एक टीम रामपुर खजुरिया के समीप वाहन की तलाशी शुरू की गई। इसी क्रम में एक अर्टिगा कार को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में कार की डिक्की से तीन पॉकेट्स में 10.540 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। सभी पॉकेट्स कार की डिक्की के ऊपरी हिस्से में टेप से चिपकाए गए थे। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झारखंड के चतरा जिले के रहने वाले साजन कुमार यादव और मुन्ना कुमार यादव के अलावा गया जिले के अनुज कुमार साव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े हुए थे। पूछताछ के दौरान पुलिस को इस नेटवर्क के मुख्य सप्लायर के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने गोविंदगंज थाना क्षेत्र के सरैया खास गांव में छापेमारी कर जितेंद्र चौधरी उर्फ जितेंद्र सहनी को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह गिरोह कई राज्यों में मादक पदार्थों की सप्लाई करता था। अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और अफीम कहां से लाई जाती थी और इसकी आपूर्ति कहां-कहां की जाती थी। मामले को लेकर डुमरियाघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

एमएनपीपीएम

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading