जन्मदिन पर लालू यादव ने परिवार संग काटा केक, तेज प्रताप ने लिखा भावुक पोस्ट

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर लालू यादव ने परिवार के सदस्यों के साथ जन्मदिन का केक काटा।

उनके बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर इस खास पल की कुछ तस्वीरें शेयर की। तेजस्वी यादव द्वारा पोस्ट किए गए इन तस्वीरों में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अपने पति लालू यादव को केक खिलाते हुए दिख रही हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी इस पल में साथ दिख रहे हैं। तेजस्वी ने इस खास पल की तस्वीर शेयर करते हुए लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी है।

तेज प्रताप यादव ने भी पिता लालू यादव के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया। तेज प्रताप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लालू यादव के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, पापा। आज आपके जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर मैं दिल से कहना चाहता हूं कि मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे आपका पुत्र होने का अवसर मिला। आपने मुझे सिर्फ जन्म ही नहीं दिया, बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी सिखाया। आपने मुझे संघर्ष करना, लोगों का सम्मान करना, कठिन परिस्थितियों में मजबूत बने रहना और हमेशा आगे बढ़ते रहना सिखाया। आज मैं जो कुछ भी हूं, मेरी हर सफलता, मेरी हर पहचान और मेरे जीवन की हर उपलब्धि आपके आशीर्वाद, मार्गदर्शन और संस्कारों का परिणाम है। मैं अपनी हर उपलब्धि आपको समर्पित करता हूं।”

उन्होंने आगे लिखा कि आप सिर्फ हमारे पिता नहीं हैं, बल्कि एक महान नेता, एक महान इंसान और एक प्रेरणा हैं। आपके जैसा व्यक्तित्व, आपकी जैसी दूरदृष्टि, आपकी जैसी निस्वार्थ भावना और आपकी जैसी दृढ़ता शायद ही किसी में देखने को मिले। आपकी समाज सेवा, आपका त्याग और लोगों के प्रति आपका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है।

तेज प्रताप यादव ने अंत में कहा कि आप पर हमें हमेशा गर्व रहेगा, पापा। जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और हमेशा करते रहेंगे।

इस बीच, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने भी अपने पिता के जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “आज आपके जन्मदिन पर मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरी जिंदगी में आपका स्थान कोई और नहीं ले सकता। आपने हर कदम पर मेरा हाथ थामा, मुझे गिरकर संभलना और चलना सिखाया और हर मुश्किल में मेरी ढाल बनकर खड़े रहे। आपका प्यार, त्याग और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बेशकीमती धरोहर है।”

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि आपकी लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य, हर पल सिर्फ और सिर्फ खुशी मिले और आपके आशीर्वाद का हाथ सदैव मेरे सिर पर रहे।

एमएनपीएसके

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार में 30 दिनों में उद्योग लगाने की व्यवस्था, निवेश को मिलेगा बढ़ावा: विजय कुमार सिन्हा

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एनडीए सरकार बिहार को निवेश और उद्योग के लिए एक...

राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर सीएम योगी, भजन लाल, धामी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी और काकोरी कांड के नायक पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर देशभर...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर 106 वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स ने किया पौधरोपण

जमशेदपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 106वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ), सुंदरनगर परिसर में पौधरोपण किया। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति...

झारखंड: विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, प्रदेशभर में हुआ पौधारोपण

रांची, 5 जून (आईएएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजापा) ने गुरुवार को पूरे झारखंड में 'एक पेड़ मां के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत