राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती पर भड़के प्रभुनाथ यादव, बोले- यह जनता को असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में कटौती किए जाने के फैसले को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। इसी बीच राबड़ी देवी के बड़े भाई प्रभुनाथ सिंह यादव ने राज्य सरकार जमकर निशाना साधा।

प्रभुनाथ सिंह यादव ने आईएएनएस से कहा कि यह पूरा कदम जनता को असली मुद्दों से भटकाने और राजनीतिक माहौल खराब करने के उद्देश्य से उठाया गया है। राबड़ी देवी बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री रही हैं और जनता ने उन्हें इस पद तक पहुंचाया था। उन्होंने उनकी तुलना देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी से करते हुए कहा कि जैसे किरण बेदी का नाम पूरे देश में सम्मान के साथ लिया जाता है, उसी तरह बिहार में राबड़ी देवी का भी एक विशेष स्थान है।

सुरक्षा में कटौती के विरोध में जुट रही भीड़ को लेकर उन्होंने कहा कि लोगों को किसी ने बुलाया नहीं है, बल्कि जनता खुद अपने नेता के समर्थन में सामने आ रही है।

उन्होंने कहा, “गरीबों के मसीहा को क्यों परेशान किया जा रहा है? जब जनता को लगता है कि उनके नेता के साथ अन्याय हो रहा है तो वे स्वतः सामने आते हैं। आने वाले दिनों में पूरे बिहार की जनता इस मुद्दे पर आवाज उठाएगी।”

इस दौरान प्रभुनाथ सिंह यादव ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं और शिक्षा व्यवस्था कई चुनौतियों से जूझ रही है, तब बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं।

दरअसल, बिहार गृह विभाग ने हाल ही में एक आदेश जारी कर लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को दी गई सुरक्षा में कटौती का फैसला लिया है। राज्य सरकार के मुताबिक यह निर्णय राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद की गई सिफारिशों के आधार पर लिया गया है।

सरकारी आदेश के तहत लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को दी गई ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा भी वापस ले ली गई है।

वीकेयू

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पूर्व मंत्री उदयन गुहा पर लोकगायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोप, एफआईआर दर्ज

कोलकाता, 6 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के माथाभांगा थाने में राज्य के पूर्व उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा के खिलाफ...

मनोज झा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- सुरक्षा को राजनीतिक हथियार नहीं बनाना चाहिए

पटना, 7 जून (आईएएनएस)। बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा कम किए जाने के बाद राजनीतिक माहौल काफी...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में मेधावी सिख विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा एआईएसएसएफ 9 जून को , पंजीकरण शुरू

जमशेदपुर: ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएसएफ) की ओर से 9 जून को बिष्टुपुर गुरुद्वारा परिसर में एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया...

पोटका के भाजपा नेता ने लगाया सामाजिक बहिष्कार और धमकी का आरोप, उपायुक्त से लगाई न्याय की गुहार

--मंगल हेंब्रम के घर पहुंचे लोगाें ने उनकी मां को सुनाया निर्णय --उनके करीबी लोगों को भी गांव छोड़ने की दी गई चेतावनी --विरोध करने पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत