मानगो में जलसंकट पर उग्र आंदोलन की चेतावनी, जेएनएसी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से मिलेगा शिष्टमंडल

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

==विधायक सरयू राय की अध्यक्षता में हुई दो बैठकों में निर्णय
== समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन का ऐलान

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की उपस्थिति में मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित आवास पर सुबह और शाम दो चरणों में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

बैठक में मानगो क्षेत्र में गहराते जलसंकट और जेएनएसी क्षेत्र की विभिन्न नागरिक समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि मानगो के जिन इलाकों में लोगों को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा है, वहां शीघ्र जलापूर्ति सुनिश्चित नहीं होने की स्थिति में व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक में यह भी तय किया गया कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) क्षेत्र की सभी प्रमुख समस्याओं को सूचीबद्ध कर एक शिष्टमंडल संबंधित अधिकारियों से मुलाकात करेगा।

शिष्टमंडल समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग करेगा। यदि प्रशासनिक स्तर पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने मानगो नगर निगम की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई।

उनका कहना था कि सफाई व्यवस्था से लेकर विकास योजनाओं तक कई महत्वपूर्ण कार्यों की निविदाएं काफी पहले पूरी हो चुकी हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर काम शुरू नहीं हो पाया है।

इससे क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और जनता को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

कार्यकर्ताओं ने लंबित योजनाओं को शीघ्र शुरू कराने तथा नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए प्रशासन पर दबाव बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में मुकुल मिश्रा, पप्पू सिंह, नीरज सिंह, अमृता मिश्रा, मनोज सिंह, राकेश सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, पवन सिंह, टुनटुन सिंह, आकाश शाह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

JPSC Main Exam 2025 Postponed: झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित, जल्द जारी होगी नई तिथि

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को फिलहाल स्थगित कर दिया है। आयोग ने...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

आरएसएस की युवा संगोष्ठी में ‘पंच परिवर्तन’ पर जोर, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा

धनबाद, 19 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपने शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के तहत रविवार को धनबाद में युवा संगोष्ठी आयोजित की,...

झारखंड लोक सेवा आयोग के दफ्तर में सीआईडी की छापेमारी, अध्यक्ष एल खियांग्ते ने दिया इस्तीफा

रांची, 21 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच मंगलवार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत