पश्चिमी सिंहभूम में प्रस्तावित रेल ओवर ब्रिज परियोजनाओं पर मंथन : रेलवे, एनएचएआई व जिला प्रशासन के स्तर पर लंबित मामलों पर हुई चर्चा

चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रस्तावित रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) परियोजनाओं की प्रगति और लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर शनिवार को चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय के सभागार में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। सिंहभूम लोकसभा सांसद जोबा माझी की पहल पर आयोजित इस बैठक में रेलवे, जिला प्रशासन और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न रेलवे समपार फाटकों पर प्रस्तावित आरओबी निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से मनोहरपुर रेलवे स्टेशन यार्ड, सिंहपोखरिया-झींकपानी खंड, झींकपानी-तालाबुरू खंड तथा तालाबुरू-केंदपोसी खंड से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार, मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया, सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी, सीनियर डीईएन कोऑर्डिनेशन आर.पी. मीणा, एडीआरएम अजितेंद्र त्रिपाठी, सीनियर डीओएम मनीष कुमार, सीनियर डीएससी ए. नवीन प्रसाद तथा एनएचएआई के मुख्य अभियंता समेत रेलवे और प्रशासनिक विभागों के कई अधिकारी मौजूद रहे।

समीक्षा के दौरान सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में स्वीकृत, निर्माणाधीन और प्रस्तावित सभी रेल ओवर ब्रिज परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का आकलन किया गया। इसके साथ ही भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृति, उपयोगिता सेवाओं के स्थानांतरण और अन्य प्रशासनिक बाधाओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। रेलवे, एनएचएआई और जिला प्रशासन के स्तर पर लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित करने के उपायों पर भी चर्चा की गई।

हालांकि बैठक में लिए गए निर्णयों और निष्कर्षों की आधिकारिक जानकारी मीडिया को नहीं दी गई। माना जा रहा है कि संबंधित विभागों के बीच सहमति बनने और प्रक्रिया पूरी होने के बाद विस्तृत निर्णय सार्वजनिक किए जाएंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

परिवर्तन को स्थायी बनाने के लिए शिक्षा में बदलाव जरूरी : गोविंद देव गिरि महाराज

कोलकाता, 7 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज ने स्कूलों के इतिहास...

पूर्वी सिंहभूम : नौ प्रखंडों में SFC के गोदाम मैनेजर बदले, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को एजीएम का अतिरिक्त प्रभार

रिकॉर्ड और ऑनलाइन आंकड़ों का होगा मिलान, सुधरेगी खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था स्थानांतरित एजीएम को तत्काल प्रभाव से प्रभार सौंपने का एसएफसी डीएम का आदेश जमशेदपुर...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

टीसीएस के बाद अब विप्रो में ‘कॉरपोरेट जिहाद’ के आरोप, विनोद बंसल ने की जांच की मांग

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी विप्रो में कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव और नौकरी से निकाले...

विश्व दुग्ध दिवस 2026: सरकारी योजनाओं से मजबूत हुआ डेयरी सेक्टर, बढ़ी किसानों की आय और महिला भागीदारी

पटना, 1 जून (आईएएनएस)। विश्व दुग्ध दिवस 2026 के अवसर पर बिहार में डेयरी क्षेत्र की उपलब्धियों और संभावनाओं को लेकर सोमवार को विशेष...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत