ममता बनर्जी के साथ उनके विधायक-सांसद ही नहीं, 2 जून के प्रदर्शन को लेकर संशय: कृष्णा हेगड़े

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी बैठक में 60 विधायक नहीं पहुंचे। इससे साफ है कि अब उनके विधायकों का दीदी से मोहभंग हो रहा है। इसीलिए टीएमसी सांसदों पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी द्वारा 2 जून को प्रस्तावित प्रदर्शन को विधायकों के समर्थन के अभाव में रद्द कर दिया जाएगा।

आईएएनएस से बातचीत में शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि ममता बनर्जी ने टीएमसी सांसदों पर हुए हमले के बाद विधायकों की बैठक बुलाई, लेकिन, 60 विधायक नहीं पहुंचे। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि सांसद कल्याण बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर हमले हुए हैं और इसके विरोध में 2 जून को तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन प्रस्तावित था, लेकिन अब ममता बनर्जी देख रही हैं कि उनके विधायक और सांसद उनके साथ नहीं हैं। कई विधायक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मिल रहे हैं। वे उनके पास विकास कार्यों के लिए फंड मांगने के लिए पहुंच रहे हैं।

हेगड़े ने आगे कहा कि ममता बनर्जी घबरा गई हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनके विधायक, सांसद अब उनके साथ हैं या नहीं, इसीलिए वे अपनी रणनीति बदल सकती हैं और 2 जून को पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित प्रदर्शन को रद्द भी कर सकती हैं।

ममता बनर्जी को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के मदद वाले बयान पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि राहुल गांधी कभी टीएमसी को भ्रष्ट बताते हैं, तो कभी उनका समर्थन करते हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी को भ्रष्ट बताने वाले राहुल गांधी अब उन्हें समर्थन दे रहे हैं।

सीबीएसई को लेकर राहुल गांधी के बयान पर शिवसेना नेता ने कहा कि वे बिना सबूत के आरोप लगाते हैं। हाल ही में सीबीएसई की 12वीं कक्षा की ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर राहुल गांधी ने फर्जीवाड़े का आरोप लगाया था, लेकिन शिक्षा मंत्रालय और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने साफ किया कि सब कुछ ठीक है। टेक्निकल कमेटी भी इसकी जांच कर रही है। फिर भी वे गुमराह करने से बाज नहीं आते हैं।

दूसरी ओर, शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आईपीएल फाइनल को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि खेल के मामले में राजनीति नहीं लानी चाहिए और मैं इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती हूं।

लाड़की बहिन योजना को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में दिक्कतें हो रही हैं। देखने में मिला है कि संपन्न महिलाएं भी इसका लाभ ले रही हैं, जबकि योजना का लाभ उन्हें मिलना चाहिए जो यकीनन जरूरतमंद है।

मनीषा कायंदे ने ममता बनर्जी के आंदोलन को लेकर कहा कि उल्टा चोर शोर मचाए। बंगाल में ममता बनर्जी के कार्यकाल में कितनी हिंसा बढ़ गई थी, भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। जनता ने ममता बनर्जी के कुशासन को नकार दिया है तो वे घबरा गई हैं।

ममता बनर्जी की बैठक से टीएमसी विधायकों की दूरी बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि टीएमसी का अब ग्लैमर खत्म हो गया है। अब उनके विधायक भी सोचने लगे हैं कि जब सत्ता ही नहीं है तो क्या उनके साथ रहना चाहिए। ममता दीदी ने जो गलतियां की हैं, क्या उसका हिस्सा बनना चाहिए।

डीकेएमवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

तमिलनाडु में आरटीई के तहत 25 हजार बच्चों का हुआ एडमिशन, सरकार ने प्राइवेट स्कूलों से फीस विवरण मांगा

चेन्नई, 3 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार ने शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत 2026-27 शैक्षणिक वर्ष के लिए 24,868 छात्रों के प्रवेश की...

खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

गुजरात में जनगणना 2027 के लिए चल रहे स्व-गणना अभियान में 23 लाख से अधिक नागरिक शामिल हुए

गांधीनगर, 27 मई (आईएएनएस) अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और नागरिकों सहित गुजरात भर...

पेसा कानून की मूल भावना से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, ग्रामसभा गठन प्रक्रिया पर लगे रोक, कुचाई पारंपरिक ग्रामसभा मंच ने जताया जोरदार विरोध

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई स्थित पारंपरिक ग्रामसभा मंच ने अनुसूचित क्षेत्रों में चल रही ग्रामसभा गठन प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत