जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, निर्भीक संघर्ष को किया याद

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय रक्षा, उद्योग एवं रेल मंत्री और पद्म विभूषण से सम्मानित वरिष्ठ समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती पर बुधवार को देश भर के कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें नमन किया। तमाम नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फर्नांडिस को गरीबों, मजदूरों और वंचितों की आवाज और निर्भीक राष्ट्रवादी नेता के रूप में याद किया।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने एक्स पोस्ट में लिखा, “पूर्व केंद्रीय रक्षा, उद्योग एवं रेल मंत्री, आजीवन गरीब-गुरबों और श्रमिकों की आवाज बुलंद करने वाले महान समाजवादी नेता, समता पार्टी के संस्थापक, ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित श्रद्धेय जॉर्ज फर्नांडिस साहब की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।”

केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने लिखा, “लोकप्रिय जननेता एवं भारत के पूर्व रक्षा मंत्री, ‘पद्मविभूषण’ जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन अर्पित करता हूं। देश की राजनीति, रक्षा क्षेत्र और श्रमिक हितों के लिए फर्नांडिस के अद्वितीय योगदान को राष्ट्र हमेशा गर्व के साथ स्मरण करता रहेगा।”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जॉर्ज फर्नांडिस को याद करते हुए लिखा, “वरिष्ठ नेता पद्म विभूषण जॉर्ज फर्नांडीस जी की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।”

मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने लिखा, “देश के पूर्व रक्षा मंत्री पद्म विभूषण से सम्मानित जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन। श्रद्धेय फर्नांडिस मजदूरों, वंचितों और गरीबों की आवाज थे। राष्ट्रसेवा में उनका अतुल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।”

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “भारत के पूर्व रक्षा मंत्री एवं ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित वरिष्ठ नेता जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। सादगीपूर्ण जीवन, निर्भीक नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता भारतीय राजनीति में सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।”

बिहार सरकार में मंत्री और पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने लिखा, “देश के पूर्व रक्षा मंत्री, समाजवीदी नेता एवं पद्म विभूषण से सम्मानित जाज फर्नाडिस जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन।”

पीएसके

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।...

जमशेदपुर में साकची हावड़ा ब्रिज के पास अनियंत्रित हाईवा डिवाइडर पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित हावड़ा ब्रिज के समीप बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। फ्लाई ऐश लदा एक हाईवा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

हजारीबाग में पांच दिन पहले लापता हुए भाई-बहन के शव मिले, हत्या की आशंका, जांच के लिए एसआईटी गठित

हजारीबाग, 1 जून (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र से पांच दिन पहले लापता हुए सगे भाई-बहन के शव अलग-अलग स्थानों...

ओडिशा में जमीन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी हाईटेक, बिचौलियों पर लगाम लगाने के लिए एआई आधारित स्मार्ट निगरानी प्रणाली होगी लागू

भुवनेश्वर, 2 जून (आईएएनएस)। ओडिशा सरकार अब जमीन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत