खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं। देर रात यह विवाद पत्थरबाजी और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। आरोप है कि खान सर के संस्थान पर हमला किया गया, जिसमें एक सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्रों का कहना है कि इस विवाद के कारण हमारी पढ़ाई का बहुत नुकसान हुआ है।

एक छात्र ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “सबसे जरूरी बात यह है कि शिक्षण संस्थानों पर कभी भी हमला नहीं होना चाहिए। असल में, किसी पर भी इस तरह का हमला नहीं होना चाहिए, लेकिन किसी शिक्षण संस्थान पर हमला विशेष रूप से नुकसानदायक होता है, क्योंकि इससे पूरे बिहार राज्य की छवि खराब होती है।”

उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में हर रोज प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। ऐसे में यहां विवाद के कारण कोचिंग बंद हो चुकी है, जो हमारे जैसे अनेक छात्रों के लिए बड़ा नुकसान है। अभी कितने दिन कोचिंग बंद रहेगी, इसका भी अंदाजा नहीं है।

एक अन्य छात्र ने कहा, “घटना करीब 10 बजकर 15-20 मिनट के आसपास हुई, क्योंकि हम 10 बजे यहां से निकल चुके थे। 10 बजे के 5-10 मिनट में हम लाइब्रेरी में जाते हैं, तो हम लाइब्रेरी से यहां से निकल चुके थे। उसके बाद जब हम रूम पर गए तो हम थोड़ा छत पर गए और पापा से बात कर रहे थे। उसी दौरान करीब 10 बजकर 20 मिनट पर गोली चलने की आवाज आई।”

छात्र ने कहा कि देर रात सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला हुआ है। यहां गोलियां चलने और पत्थरबाजी होने की सूचना मिली थी।

इस विवाद पर पटना के एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा ने कहा, “यहां मारपीट की घटना हुई है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है। एक गार्ड घायल हुआ है और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। इस घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह आपसी रंजिश का मामला प्रतीत होता है, लेकिन जांच अभी जारी है।”

डीसीएच

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मथुरा में फर्जी साधु गिरफ्तार, ऑनलाइन प्रवचन के जरिए युवतियों को फंसाकर करता था शोषण

मथुरा, 3 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने एक फर्जी साधु को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह ऑनलाइन...

नशा मुक्त कोसी अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता, तीन माह में 1115 आरोपी गिरफ्तार

सहरसा, 3 जून (आईएएनएस)। बिहार के कोसी क्षेत्र में चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत पिछले तीन माह में पुलिस को बड़ी...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

ब्लड शुगर से इम्युनिटी तक में फायदेमंद, शहतूत की पत्तियों में छिपे हैं कई औषधीय गुण

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। गर्मियों के मौसम में मिलने वाला शहतूत स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल माना जाता है। इसके मीठे...

विश्व धूम्रपान निषेध दिवस पर मुख्यमंत्रियों की अपील: तंबाकू छोड़ें, स्वस्थ जीवन अपनाएं

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। लोगों को तंबाकू और धूम्रपान से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य खतरों के प्रति जागरूक करने के लिए आज यानी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत