अभिषेक बनर्जी पर हमला पूर्व नियोजित साजिश, पुलिस मूकदर्शक बनकर बना रही थी वीडियो: कपिल सिब्बल

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने घटना को पूर्व नियोजित साजिश करार दिया।

वरिष्ठ वकील और सांसद कपिल सिब्बल ने समाचार एजेंसी आईएएनए से बात करते हुए कहा, “जिस व्यक्ति ने पत्थर फेंका था, जिसे हम सोशल मीडिया पर देख रहे हैं, क्या उसे गिरफ्तार किया गया? इसके पीछे जो साजिश थी, क्या उसकी जांच की गई? स्थानीय पुलिस वह सब देख रही थी और वीडियो बना रही थी। लोग अंडे भी साथ लेकर आए थे। यह मुमकिन नहीं है कि कोई व्यक्ति दिनदहाड़े अंडे खरीदकर रास्ते में फेंकना शुरू कर दे। जाहिर है यह पहले से ही तय था।”

सिब्बल ने कहा, “पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद से हम जिस तरह की हिंसा देख रहे हैं, उससे लगता है कि सरकार या उसके सहयोगियों ने तय कर लिया है कि अब हिंसा का समय है। टीएमसी नेता जहां भी जाएं, उन पर पूरी योजना के साथ पत्थर फेंके जाएं और उन्हें डराया-धमकाया जाए ताकि वे राजनीति छोड़ दें।”

उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी पर हमले की यह घटना पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बढ़ते तनाव को उजागर करती है। टीएमसी 15 साल तक सत्ता में रहने के बाद अब विपक्ष में है, जबकि भाजपा नई सरकार के साथ कानून-व्यवस्था सुधारने का दावा कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें पत्थरबाजी और अंडे फेंके जाने के दृश्य दिख रहे हैं।

वहीं, भाजपा विधायक अरूप कुमार दास ने सिंगूर में कहा, “क्या वह हमला था या फिर एक नाटक? तृणमूल कांग्रेस के पास अब उठाने के लिए कोई असली मुद्दा बचा ही नहीं है। भाजपा सरकार सत्ता में आ चुकी है और लोगों ने उन्हें नकार दिया है।”

आसनसोल से भाजपा विधायक अरिजीत रॉय ने कहा, “यह कोई हमला नहीं था। आज हम जो देख रहे हैं, वह 15 साल के उस शासन का नतीजा है जिसे मैं तानाशाही और सत्ताधारी पार्टी द्वारा किए गए कथित अत्याचार मानता हूं। अभिषेक बनर्जी बंगाल के ‘आतंक के राजा’ हैं।” भाजपा नेताओं ने कहा कि टीएमसी अब जनता द्वारा अस्वीकृत हो चुकी है, इसलिए वह सहानुभूति बटोरने के लिए नाटक रच रही है।

एसएकेवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

तमिलनाडु में आरटीई के तहत 25 हजार बच्चों का हुआ एडमिशन, सरकार ने प्राइवेट स्कूलों से फीस विवरण मांगा

चेन्नई, 3 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार ने शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत 2026-27 शैक्षणिक वर्ष के लिए 24,868 छात्रों के प्रवेश की...

खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

मुंबई से सिकंदराबाद लाई जा रही 1.22 करोड़ की रकम बरामद, रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हैदराबाद, 28 मई (आईएएनएस)। सिकंदराबाद सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुंबई से सिकंदराबाद लाई जा...

SARAIKELA KHARSAWAN : बुरूडीह में अवैध शराब निर्माण पर पुलिस का शिकंजा, 250 किलो जावा महुआ नष्ट

गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के बुरूडीह पंचायत में अवैध देशी शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को गुप्त...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत