राबड़ी देवी के आवास विवाद पर विजय चौधरी बोले- ‘सरकारी नियमों का पालन सभी के लिए जरूरी’

पटना, 30 मई (आईएएनएस)। राजद नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सरकारी नोटिस के बावजूद 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करने से साफ इनकार किया है। इस पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कानून सभी के लिए समान है और हर व्यक्ति को उसका पालन करना चाहिए।

उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने पटना में राबड़ी देवी के आवास विवाद पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, “सरकारी प्रक्रियाओं में, कौन क्या कहता है, यह कम मायने रखता है। जो बात मायने रखती है, वह है आधिकारिक नियमों का पालन करना। भले ही कितनी भी संख्या में बल तैनात किया जाए, यह संख्या की बात नहीं है, बल्कि यह सरकारी नियमों का पालन करने की बात है।”

विजय चौधरी ने यह प्रतिक्रया राबड़ी देवी के उस बयान पर दी, जिसमें उन्होंने कहा, “वे आवास नहीं खाली करेंगी।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को चुनौती देते हुए कहा, “सरकार चाहे तो पुलिस बल का प्रयोग कर सकती है। वे अभी-अभी मुख्यमंत्री बने हैं। वे फोर्स बुलाकर आवास खाली करवाएं। हम आवास खाली नहीं करेंगे।”

दरअसल, पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला बिहार सरकार में मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित कर दिया गया है। हालांकि, लंबे समय से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी इस बंगले में रह रही हैं। भवन निर्माण विभाग ने बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आधिकारिक नोटिस जारी कर 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया था।

भवन निर्माण विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार, बंगले का आवंटन नंद किशोर राम के नाम कर दिया गया है। इसके साथ ही बंगले पर नए वीवीआईपी नेमप्लेट लगाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है, जिससे इसके औपचारिक हस्तांतरण का संकेत मिल रहा है।

डीसीएच

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर जारी, नीट में सुधार के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध : अजय आलोक

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने ऑपरेशन सिंदूर, अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नीट परीक्षा और केरल में वंदे...

नीट यूजी पेपर लीक मामला : मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी, मनीषा मांढरे को न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। नीट यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

रेल यात्रियों की समस्याओं को लेकर सरयू राय की पहल सराहनीय : सेवा समर्पण

जमशेदपुर। सामाजिक संस्था सेवा समर्पण का एक शिष्टमंडल गुरुवार को विधायक Saryu Roy से मिला और उनका अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने रेल यात्रियों की...

केरल विधानसभा के पहले बड़े दिन वंदे मातरम पर यूडीएफ सरकार और राजभवन में टकराव

तिरुवनंतपुरम, 29 मई (आईएएनएस)। केरल की नई गठित विधानसभा के पहले कार्यदिवस पर शुक्रवार को कांग्रेस-नीत यूडीएफ सरकार और राज्यपाल कार्यालय (लोक भवन) के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत