बिहार: जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार फिर हुए सक्रिय, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी से मांगी रिपोर्ट

पटना, 28 मई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद नीतीश कुमार भले ही सरकार से अलग हो गए हों, लेकिन उनकी सक्रियता कम नहीं हुई है। इस बीच, गुरुवार को वे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पहुंचे और उनसे बातचीत की। इस दौरान उन्होंने चल रही सभी चीजों की रिपोर्ट भी मांगी।

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार गुरुवार को अचानक उपमुख्यमंत्री चौधरी के आवास पहुंच गए। यहां दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई। जैसे ही दोनों की बातचीत पूरी हुई, नीतीश कुमार बाहर निकले। उनके पीछे-पीछे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी थे। इसी बीच, अपनी कार पर सवार होने के बाद नीतीश कुमार रुके, उन्होंने अपने सुरक्षा में लगे सिक्योरिटी स्टाफ को भी रोका और कहा कि जरा विजय चौधरी से बात कर लें।

इसके बाद विजय कुमार चौधरी भी पहुंचे और चंद मिनटों के बीच दोनों के बीच बातचीत हुई। जदयू अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा, “शाम में आइए और एक-एक चीज बताइए, क्या हो रहा है और क्या नहीं, अच्छे से काम कीजिए।” अब इस विषय को लेकर प्रदेश की सियासत में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अब नीतीश कुमार के उपमुख्यमंत्री के दिए निर्देश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह महनार विधायक उमेश सिंह कुशवाहा जी के 7एम स्ट्रैंड रोड स्थित सरकारी आवास पर भी पहुंचे। उन्होंने कुशवाहा एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं से भेंट की तथा सभी का अभिवादन स्वीकार किया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि नीतीश कुमार ने संगठन के विस्तार और बिहार के समग्र विकास की दिशा में निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करने के निर्देश दिए।

एमएनपीपीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा: सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सरकारी कल्याणकारी योजनाओं...

झारखंड : खूंटी में गैरेज संचालक को घर से अगवा कर पत्थर से कूचकर मार डाला

खूंटी, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल गैरेज संचालक राधेश्याम साहू उर्फ राधे मिस्त्री (44) की अपहरण...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिष्टुपुर में दो दिवसीय ‘संवाद’ स्टील सिटी युवा संसद शुरू, परीक्षा प्रणाली की चुनौतियों पर गहन मंथन

jamshedpur news : शहर के बिष्टुपुर में आयोजित दो दिवसीय ‘संवाद’ स्टील सिटी युवा संसद (लोकसभा) कार्यक्रम में देश की परीक्षा एवं भर्ती प्रणाली...

कपाली में बंद पड़े ईंट भट्टे में लाखों की चोरी, मशीनों के पार्ट्स और उपकरण ले उड़े चोर

कपाली : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के हासाडुगरी स्थित एक बंद पड़े ईंट भट्टे में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत