जमशेदपुर:झारखंड की राजनीति के ‘जायंट किलर’ और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय आज (सोमवार, 15 जून) शाम 4:30 बजे फेसबुक पर लाइव आ रहे हैं।
काउंटडाउन शुरू हो चुका है और इस लाइव को लेकर जमशेदपुर से लेकर राजधानी रांची तक के सियासी गलियारों में भारी हड़कंप मचा हुआ है।
राजनीतिक पंडितों का दावा है कि सरयू राय आज कोई बड़ा ‘पॉलिटिकल ब्लास्ट’ (Political Blast) करने वाले हैं, जिससे कई बड़े चेहरों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
आखिर आज शाम सरयू राय किन मुद्दों पर बड़ा धमाका करने जा रहे हैं? जानकार सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के आधार परआइए समझते हैं उन 4 बड़े मोर्चों को, जहाँ आज आर-पार की जंग होने वाली है:
1. साजिशकर्ताओं का पर्दाफाश: सीधे नामों का हो सकता है खुलासा!
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सरयू राय, उनके भतीजे और उनके करीबियों को घेरने की कोशिश की जा रही है। राय पहले ही इसे अपने खिलाफ एक बड़ी साजिश बता चुके हैं।
आज का धमाका: कयास लगाए जा रहे हैं कि आज शाम 4:30 बजे सरयू राय सिर्फ सफाई नहीं देंगे, बल्कि उन ‘पर्दे के पीछे की ताकतों’ और बड़े रसूखदारों के नामों को सार्वजनिक रूप से उजागर कर सकते हैं जो इस साजिश के सूत्रधार हैं। यह हमला बेहद तीखा और सीधा होने वाला है, ऐसा जानकारों का मानना है।
2. राज्यसभा चुनाव: ‘धनकुबेर’ के समर्थन वाले तंज पर पलटवार
18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर विरोधी लगातार सरयू राय पर तंज कस रहे हैं कि कभी धनबल का विरोध करने वाले राय ने निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवाणी के समर्थन का रास्ता कैसे निकाल लिया?
इस मुद्दे पर अपनी साफ-सुथरी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले विरोधियों को आज राय अपने ही अंदाज में धोबीपछाड़ दे सकते हैं।
माना जा रहा है कि वे अपने इस स्टैंड के पीछे की असल कहानी बयां कर विरोधियों का मुंह बंद करने की तैयारी में हैं।
3. बिरसानगर फ्लैट ‘क्रेडिट वॉर’: पूर्णिमा साहू को मात देने की रणनीति
जमशेदपुर के बिरसानगर में पीएम आवास योजना के फ्लैटों की चाबी सौंपने को लेकर क्रेडिट लेने की होड़ मची है। महीनों से आवंटियों के हक में लड़ाई लड़ रहे सरयू राय को बाईपास कर विधायक पूर्णिमा साहू ने मैसेज दिया है कि उनके प्रयास से 19 जून को चाबियां मिल रही हैं।
जानकारों का कहना है कि फेसबुक लाइव में सरयू राय इस पूरे खेल के पीछे की प्रशासनिक और राजनीतिक साठगांठ का भंडाफोड़ कर ‘क्रेडिट वॉर’ की बाजी पूरी तरह अपने पाले में पलट सकते हैं।
4. बन्ना गुप्ता को उन्हीं के गढ़ में घेरने का ‘मास्टरस्ट्रोक’
जमशेदपुर की सियासत का सबसे बड़ा मुकाबला हमेशा सरयू राय बनाम बन्ना गुप्ता रहा है। बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता मानगो की मेयर हैं, जो सरयू राय का ही विधानसभा क्षेत्र है। आज सरयू राय मानगो की बदहाल जनसमस्याओं, ठप पड़े विकास कार्यों और नगर निगम की नाकामियों का पूरा कच्चा चिट्ठा खोलकर सीधे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को आईना दिखाने और उन्हें बैकफुट पर धकेलने का काम भी कर सकते हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।
चंद घंटे बाकी, सोशल मीडिया पर टिकीं सबकी निगाहें
सरयू राय के ऑफिशियल मीडिया ग्रुप पर लोगों को इस लाइव से जुड़ने का न्योता दिया गया है।
घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे साढ़े चार की तरफ बढ़ रही हैं, विरोधियों के खेमे में बेचैनी साफ देखी जा सकती है।
देखना बेहद दिलचस्प होगा कि आज के इस लाइव से झारखंड की राजनीति में क्या नया भूचाल आता है!
