September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

प्रधानमंत्री आवास योजना : बिरसानगर में 340 लाभुकों को मिली नए आशियाने की चाबी, वर्षों का सपना हुआ साकार

प्रधानमंत्री आवास योजना : बिरसानगर में 340 लाभुकों को मिली नए आशियाने की चाबी, वर्षों का सपना हुआ साकार

जमशेदपुर : बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्मित किफायती आवास परियोजना के पहले चरण में 340 लाभुकों को उनके नए घरों की चाबियां सौंप दी गईं। वर्षों से अपने पक्के घर का सपना संजोए परिवारों के लिए यह अवसर बेहद भावुक और यादगार रहा।

आवास हस्तांतरण एवं गृहप्रवेश समारोह में बड़ी संख्या में लाभुकों ने अपने नए आशियाने में प्रवेश कर खुशी जताई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित Bidyut Baran Mahato ने लाभुकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य हर परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि लाखों गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के सपनों को साकार करने का माध्यम है।

इस अवसर पर Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार की आवासीय योजनाओं की सराहना करते हुए सांसद ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर जीवन और सामाजिक सम्मान दिलाने में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

समारोह के दौरान लाभुकों को आवास की चाबियां सौंपने के साथ गृहप्रवेश की रस्म भी संपन्न कराई गई। अपने नए घर में प्रवेश करते समय कई परिवारों की खुशी देखने लायक थी।

लाभुकों ने योजना से जुड़े सभी पक्षों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों तक किराये के मकानों में रहने के बाद अब उन्हें अपना स्थायी घर मिला है।

कार्यक्रम में झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री Sudivya Kumar ने ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वहीं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक Purnima Das Sahu और सांसद बिद्युत बरण महतो ने लाभुकों के साथ पूजा-अर्चना कर गृहप्रवेश की रस्म पूरी कराई।

644 फ्लैट तैयार

बिरसानगर आवास परियोजना के तहत कुल 644 फ्लैट तैयार किए गए हैं। पहले चरण में उन 340 लाभुकों को चाबी सौंपी गई, जिन्होंने बैंक की निर्धारित किस्तें जमा कर दी थीं।

इस परियोजना की आधारशिला तत्कालीन मुख्यमंत्री Raghubar Das के कार्यकाल में रखी गई थी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब इसका लाभ लोगों को मिलना शुरू हो गया है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष Sanjeev Sinha, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे समारोह में उत्साह, उल्लास और नए जीवन की शुरुआत की खुशी का माहौल देखने को मिला।

रांची से ऑनलाइन जुड़े सरयू राय

रांची। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित 340 मकान आज लाभुकों को सौंप दिए गए। उन्हें उनकी चाबी दे दी गई। नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कार्यक्रम का ऑनलाइन उद्घाटन किया। उनके साथ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि इस परियोजना का शिलान्यास 2018 में हुआ था। इसे 2023 में ही लाभुकों को समर्पित कर देना था लेकिन तीन साल के विलंब के बाद सरयू राय के दबाव बनाने के बाद आज 340 लाभुकों को मकान की चाबी दी गई। वे लगातार विभागीय मंत्री और लाभुकों के संपर्क में रहे और प्रयासरत रहे।

1. शिलान्यास कब हुआ

बिरसानगर पीएम आवास योजना का शिलान्यास 23 फरवरी 2019 को हुआ था।

तत्कालीन झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसका शिलान्यास किया था।

टारगेट: योजना को 2 साल में यानी मार्च 2021 तक पूरा होना था, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की कमी के चलते 7 साल बाद भी काम पूरा नहीं हो पाया।

2. परियोजना का बजट और स्कोप

कुल स्वीकृत लागत : ₹705 करोड़ में 9,592 आवास

बाद में 7372 आवासों का निर्माण ₹505 करोड़ की लागत से हो रहा

मॉडल : G+8 बहुमंजिला भवन, 48 एकड़ जमीन में 32 ब्लॉक

लक्ष्य लाभुक

पहले 11,000 परिवार, वर्तमान में 7372 फ्लैट बन रहे

पहले चरण :ब्लॉक 8 और 23 में कुल 644 आवास लगभग पूरे

3. लाभुकों के लिए लागत का ब्रेकअप

प्रति फ्लैट कुल लागत: ₹6.81 लाख

केंद्र सरकार का अंशदान: ₹1.05 लाख प्रति फ्लैट

राज्य सरकार का अंशदान: ₹1 लाख प्रति फ्लैट

लाभुक को देना है: ₹4.31 लाख

लोन की सुविधा: केनरा बैंक बिष्टुपुर शाखा से दिलाई जा रही है

4. वर्तमान स्थिति – जून 2026

निर्माण: ब्लॉक 8 और 23 का 95% काम पूरा। कुल 644 में से 280-411 लाभुकों ने पूरी राशि जमा कर दी है।

गृह प्रवेश: 19 जून 2026 को गृह प्रवेश समारोह तय किया गया। पहले चरण में 644 लाभुकों को घर देने की तैयारी।

नया बजट आवंटन: ड्रेनेज सिस्टम के लिए हाल में ₹50 लाख का बजट पास हुआ। ब्लॉक 8 और 23 में 5 महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य।

बाधाएं: एप्रोच रोड, बिजली, पानी की कमी से गृह प्रवेश अटका हुआ था। 500 KVA के 8 ट्रांसफॉर्मर लगे, मीटर कनेक्शन का काम जारी।

5. अन्य बातें

सुविधाएं: हर ब्लॉक में 4 लिफ्ट, फायर NOC मिल चुकी है।

निरीक्षण: सांसद विद्युतवरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू ने धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई थी।

शिकायतें: हाल की रिपोर्ट्स में दीवारों में दरार, किचन स्लैब टूटने और पानी भरने की समस्या सामने आई है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading