गंगोत्री से गंगासागर तक योग यात्रा, पटना के एनआईटी घाट पर लोगों ने एक साथ किया योगाभ्यास

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले पटना के एनआईटी घाट पर ‘गंगोत्री से गंगा सागर’ पहल के तहत एक विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, सरकारी अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

यह कार्यक्रम आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें बिहार सरकार का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव वैभव चौधरी और भाजपा विधायक संजय गुप्ता उपस्थित रहे। दोनों ने योग के महत्व और इसके सामाजिक प्रभाव पर अपने विचार व्यक्त किए।

भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि ‘गंगोत्री से गंगा सागर’ तक योग अभियान पूरे भारत में चलाया जा रहा है, जिसे आयुष मंत्रालय के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर वैश्विक स्तर पर पहचान बना चुका है। उन्होंने योग को स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन का आधार बताया और कहा कि योग के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में बड़े लक्ष्यों को हासिल कर सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि गंगा किनारे योग आयोजन का एक महत्वपूर्ण संदेश यह भी है कि लोगों को गंगा नदी की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि गंगा को गंगा मैया कहा जाता है और इसे स्वच्छ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में एक हजार से अधिक युवाओं की भागीदारी रही, जिन्होंने योग के साथ-साथ गंगा संरक्षण का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव वैभव चौधरी ने कहा कि ‘गंगोत्री से गंगा सागर’ का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ना और उन्हें इसके लाभों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि गंगा किनारे योग का आयोजन प्रकृति के साथ जुड़ाव का संदेश देता है, जिससे लोग पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के प्रति जागरूक होते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह मानसिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

एएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रांची में संघ कार्यालय पर हमला: मुख्य आरोपी हवालात से भागा, मुठभेड़ में गोली लगने के बाद फिर गिरफ्तार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के झारखंड प्रांत कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के मामले ने...

आंतरिक सुरक्षा और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए आरआरयू और पश्चिम बंगाल पुलिस के बीच समझौता

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) और पश्चिम बंगाल पुलिस ने आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में पेशेवर प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और परिचालन...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

साकची बाजार में पार्किंग स्थलों पर अवैध कब्जा पड़ेगा भारी, जेएनएसी ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

जमशेदपुर : जमशेदपुर में साकची समेत सभी बाजारों में पार्किंग स्थलों पर अवैध कब्जा भारी पड़ेगा। जिला प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की...

झुमरीतिलैया के केसरिया कलाकंद और गोड्डा की भगैया साड़ी सहित झारखंड के 11 पारंपरिक उत्पादों को जीआई टैग

रांची, 17 जून (आईएएनएस)। झारखंड की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, वस्त्र और खाद्य उत्पादों को बड़ी पहचान मिली है। राज्य के 11 उत्पादों को जीआई...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत