पीएम मोदी फौलादी इरादे के साथ राह पर चलने के लिए जाने जाते हैं: राजीव रंजन

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। जदयू नेता राजीव रंजन ने गुरुवार को जी7 में पीएम मोदी की तारीफ और यूपी के राजनीतिक दावों समेत कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी है।

आईएएनएस से बातचीत में राजीव रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व का गुण डोनाल्ड ट्रंप सहित दुनिया के अनेक मुल्कों के महत्वपूर्ण राजनेताओं को बराबर रास आया है। प्रधानमंत्री एक फौलादी इरादे के साथ अपने राह पर चलने के लिए जाने जाते हैं। उनको संतुलन बनाना भी पता है और मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने की रणनीति बनाना भी आता है। यही वजह है कि ट्रंप की ओर से पीएम मोदी को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की गई है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के दावे पर राजीव रंजन ने कहा कि हाल ही में टीएमसी में जो कुछ भी हुआ, उसके पहले आम आदमी पार्टी और शिवसेना (यूबीटी) भी टूट चुकी है। सपा और आप जैसी पार्टियों की कार्य पद्धति को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी में भी आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। अखिलेश यादव का पार्टी के नेताओं के साथ कनेक्ट बहुत अच्छा नहीं है। ऐसी स्थिति में उथल-पुथल का सामना सपा को करना पड़े तो काफी अश्चर्यजनक नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि चाहे आम आदमी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, शिवसेना (यूबीटी) और सपा जैसी पार्टियों का जिस तरह का ढ़ांचा है, फैसले लेने का जो इकलौता तौर तरीका है, उसकी वजह से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उससे जेएमएम में भी टूट हो सकती है।

जी7 बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि जिस तरह से पीएम मोदी की ओर से ग्लोबल साउथ की बात की गई, दुनिया के सभी देशों को बराबरी की बुनियाद पर एक साथ रणनीतिक व्यापारिक साझेदारियां और सबको विश्वास में लेने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि बहुत ही संयमित तरीके से पीएम मोदी की तरफ से सवाल खड़े किए गए। उन्होंने सबको भरोसे में लेकर आगे बढ़ने की बात की।

टेलीग्राम और नीट-यूजी मामले पर राजीव रंजन ने कहा कि टेलीग्राम के पास न्यायिक विकल्प है; वे उन विकल्पों को अपना सकते हैं। लेकिन हाल के दिनों में जिस तरह से कदाचार की शिकायतें आईं, उसके बाद केंद्र सरकार की ओर से जो कदम उठाए गए हैं, उसमें टेलीग्राम पर रोक लगाए जाने का निर्णय भी शामिल है।

एसडीडीएससी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

हाथी, साइकिल और पंजा वाले जहां रहते हैं, वहां माहौल खराब करने की करते हैं कोशिश: संजय निषाद

लखनऊ, 18 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने जी7 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ और विपक्षी सांसदों के एनडीए...

नर्सिंग ऑफिसर के 65 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 20 जून से होंगे शुरू

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) ने दिल्ली के ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (आरजीएसएसएच) में कॉन्ट्रैक्टआउटसोर्स...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 के राष्ट्रीय समारोह का नेतृत्व करेंगे।...

चाईबासा में लावारिस कार बनी मौत का जाल : खेलते-खेलते गाड़ी में फंसी 5 वर्षीय बच्ची की दम घुटने से मौत

एक घंटे तक कार में फंसे रहे बच्चे, मासूम ईशानी को नहीं बचा सके डॉक्टर चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा शहर के टुंगरी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत