बिहार: पुलिस मुठभेड़ में युवक की मौत के बाद भोजपुर में बवाल, लोगों ने किया सड़क जाम

आरा, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में कथित मुठभेड़ में एक युवक की मौत के बाद गुरुवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया।

आक्रोशित लोगों का कहना है कि युवक पर किसी प्रकार का पूर्व में आपराधिक मामला दर्ज नहीं था और वह आत्मसमर्पण कर चुका था। इसके बाद पुलिस ने गोली मारी। बुधवार को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में मानसिक रूप से परेशान युवक भरत भूषण तिवारी की मौत हो गई थी। शव के गांव में पहुंचने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। गुरुवार की सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बिलौटी गांव के समीप शव को सड़क पर रखकर आरा-बक्सर फोरलेन को जाम कर दिया।

मृतक को इंसाफ दिलाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर करीब एक से डेढ़ हजार की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोग पुलिस की कार्रवाई से काफी नाराज दिखे। सड़क जाम के कारण आरा-बक्सर मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

भरत भूषण तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें पुलिस उसे समझाते नजर आ रही है। हालांकि आईएएनएस इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को युवक ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान युवक को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सड़क जाम किया। मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने जाम खुलवाया।

एमएनपीएसके

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

केंद्र ने पीएमईजीपी योजना के तहत 22,259 नई इकाइयों को जारी की 504 करोड़ रुपए की सब्सिडी

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के तहत कार्यरत खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने प्रधानमंत्री...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी: सीएम देवेंद्र फडणवीस

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि महाराष्ट्र की सभी ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाओं को धीरे-धीरे सौर ऊर्जा...

खान सर-ज्ञान बंधु कोचिंग विवाद पर तेजस्वी यादव की सीएम सम्राट चौधरी को चिट्ठी, सीबीआई जांच की मांग

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में चर्चित खान सर और ज्ञान बंधु कोचिंग से जुड़े विवाद को लेकर राजनीति तेज हो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत