बिहार में पुलिस पर फायरिंग करने वाला युवक मुठभेड़ में मारा गया, हथियार बरामद

आरा, 17 जून (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हवाई फायरिंग और पुलिस पर हथियार तानने वाला युवक पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस का कहना है कि युवक को कई बार आत्मसमर्पण के लिए कहा गया। घटनास्थल से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है।

भोजपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक, भरत भूषण तिवारी, गांव बिलौटी थाना शाहपुर का रहने वाला है, जो अपने हाथ में पिस्टल लहराते हुए हवाई फायरिंग कर रहा है। इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस एवं भोजपुर एसटीएफ तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई।

पुलिस का कहना है कि पुलिस टीम द्वारा उस व्यक्ति को लगातार आत्मसमर्पण करने के लिए बोला गया, परंतु वह अपने हाथ में लिए पिस्टल से पुलिस पर लगातार रुक-रुक कर फायरिंग करता रहा। पुलिस टीम तथा आमजनमानस के जानमाल को गंभीर खतरा की आशंका को देखते हुए, पुलिस उसको नियंत्रण में लेने के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट के साथ उक्त व्यक्ति के करीब जाने लगी। जब पुलिस के लोग उसकी तरफ बढ़ने लगे, तो उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस को लक्ष्य कर फायरिंग की गई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई।

इस फायरिंग में एक गोली भरत भूषण के पैर में जा लगी। पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल ले गई, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटनास्थल से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक मैग्जीन और दो खोखा बरामद किया गया है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

एमएनपीएएमटी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीबीआई ने यूपी के अमेठी में सरकारी निधि के गबन के मामले में तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ, अयोध्या, कुशीनगर, प्रतापगढ़ और अमेठी में स्थित 14...

उलीडीह फायरिंग कांड का खुलासा, पैसों के विवाद में युवक को मारी गोली, तीन गिरफ्तार

jamshedpur news : महज 24 घंटे में पूर्वी सिंहभूम जिले के उलीडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर-4 स्थित खड़िया बस्ती में मंगलवार देर...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

‘टीएमसी का अस्तित्व खत्म’, रामकृपाल यादव ने साधा ममता और अभिषेक बनर्जी पर निशाना

पटना, 12 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने तृणमूल कांग्रेस में फूट और ममता बनर्जी को कल्याण बनर्जी के अल्टीमेटम पर...

ग्रेट इंडियन बस्टर्ड संरक्षण परियोजना को बड़ी सफलता, तीन नए चूजों के जन्म से संख्या बढ़कर 94 हुई

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुके भारत के दुर्लभ पक्षी ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (जीआईबी) के संरक्षण अभियान को एक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत