राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुआ सरायकेला छऊ, सुशांत महापात्र और कुना सामल का नागरिक अभिनंदन

सुशांत कुमार महापात्र को संगीत नाटक अकादमी सम्मान व प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए कुना सामल का चयन

SARAIKELA NEWS : झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विश्वविख्यात सरायकेला छऊ परंपरा को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सरायकेला के दो प्रतिष्ठित कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी सम्मान और उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इस उपलब्धि पर गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह में दोनों कलाकारों का सम्मान किया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कलाकारों को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल दो कलाकारों की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि सरायकेला की गौरवशाली छऊ परंपरा, इसकी सांस्कृतिक विरासत और पूरे कलाकार समुदाय का सम्मान है।

सरायकेला छऊ मुखौटा निर्माण कला के वरिष्ठ गुरु सुशांत कुमार महापात्र को वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी सम्मान के लिए चुना गया है। उन्होंने छऊ नृत्य में प्रयुक्त पारंपरिक मुखौटा निर्माण कला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

वहीं, सरायकेला छऊ के प्रतिभाशाली युवा कलाकार कुना सामल का चयन प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए किया गया है। यह सम्मान 40 वर्ष से कम आयु के उन युवा कलाकारों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपनी कला साधना और रचनात्मक योगदान से भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मनोज चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिले ये सम्मान सरायकेला और पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने कहा कि सरायकेला छऊ, इसकी विशिष्ट नृत्य शैली और पारंपरिक मुखौटा निर्माण कला भारतीय सांस्कृतिक धरोहर की अमूल्य पहचान हैं। इन सम्मानों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सरायकेला प्रतिभा, कला और सांस्कृतिक समृद्धि की अनूठी भूमि है।

कार्यक्रम में पद्मश्री शशधर आचार्य, गुरु बजेंद्र पट्टनायक, भोला महांती, रुपेश साहू, संतोष कर, सुदीप कवि, अविनाश कवि, राजतेंदु रथ, तपन पट्टनायक समेत बड़ी संख्या में कलाकार और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

EAST SINGHBHUM : पोटका प्रखंड के हेंसलबील गांव में वज्रपात से विवाहित महिला की मौत

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के हेंसलबील गांव की शादीशुदा महिला मुस्कान पान (22) की वज्रपात से मौत हो गई।...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

राजद नेताओं की सुरक्षा पर भाजपा नेता शहनवाज हुसैन बोले, ‘सुरक्षा केवल घटाई गई है’

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने राजद नेताओं की सुरक्षा कम करने को लेकर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि...

विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक सरयू राय की पहल, दलमा ज्वालामुखी क्षेत्र और दूधी नाला को भूगर्भीय धरोहर घोषित करे सरकार

- राज्य के गौरव को बढ़ाने के लिए धरोहरों को सुरक्षित एवं संरक्षित करना जरूरी -दोनों संरचनाएँ प्रकृति की अमूल्य भूगर्भीय धरोहर, जिनका संरक्षण आवश्यक -अज्ञानतावश...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत