September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

चांडिल के भादूडीह में दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर, चालकों समेत छह गंभीर, एमजीएम रेफर

चांडिल के भादूडीह में दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर, चालकों समेत छह गंभीर, एमजीएम रेफर

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। भादूडीह स्थित एचएलएम फ्यूल पंप के समीप दो ऑटो की आमने-सामने जोरदार हुई। टक्कर में दोनों चालकों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, एक ऑटो चांडिल से चार यात्रियों को लेकर जमशेदपुर की ओर जा रहा था। सुबह करीब आठ बजे जब वाहन भादूडीह के पास पहुंचा, तभी चिलगु की ओर से गलत दिशा में आ रहा दूसरा ऑटो सामने आ गया। अचानक सामने वाहन देखकर चालक ने ऑटो को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों वाहनों की रफ्तार अधिक होने के कारण सीधी भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तथा राहगीर तत्काल मदद के लिए जुट गए।

स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य चलाते हुए सभी घायलों को वाहनों से बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित MGM Hospital रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बहरहाल कोल्हान के तीनों जिलों में हर दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोग घायल हो रहे हैं। इनमें मौतें भी हो रही हैं पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैँ।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading