कोलकाता में ममता बनर्जी की विरोध पदयात्रा रही फीकी, प्रस्तावित जनसभा रद्द

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्यभर में हाल ही में चलाए गए फेरीवालों (हॉकरों) के बेदखली अभियान के विरोध में मध्य कोलकाता में पदयात्रा निकाली। हालांकि, इस कार्यक्रम में अपेक्षा के अनुरूप भीड़ नहीं जुटी और यह विरोध प्रदर्शन फीका नजर आया।

एस्प्लेनेड से सुभाष मल्लिक स्क्वायर तक निकाली गई इस पदयात्रा के समापन पर पहले एक जनसभा आयोजित करने की योजना थी, लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया। पदयात्रा समाप्त होने के बाद ममता बनर्जी बिना संबोधन दिए ही वहां से रवाना हो गईं।

हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार और ममता बनर्जी की व्यक्तिगत चुनावी हार के बाद उन्होंने अपने राजनीतिक कार्यक्रमों को काफी सीमित कर दिया है। वह ज्यादातर सोशल मीडिया पर वीडियो संदेशों के जरिए ही अपनी बात रखती रही हैं।

पिछले महीने दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में उनके भतीजे और टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद 2 जून को उन्होंने धरना-प्रदर्शन किया था, जो उनका पिछला सार्वजनिक कार्यक्रम था।

बुधवार की इस विरोध पदयात्रा में भी पार्टी के केवल कुछ प्रमुख नेता ही शामिल हुए और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता या समर्थक नहीं पहुंचे।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस कार्यक्रम के कमजोर रहने की एक बड़ी वजह यह है कि विधानसभा और लोकसभा में पार्टी के विधायी और संसदीय दल पर ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की पकड़ पहले जैसी मजबूत नहीं रही है।

गौर करने वाली बात यह भी रही कि कई वरिष्ठ तृणमूल नेता, जो सार्वजनिक रूप से ममता और अभिषेक बनर्जी के प्रति अपनी निष्ठा जताते हैं, वे भी इस पदयात्रा से दूर रहे।

हॉकरों के खिलाफ चलाए गए बेदखली अभियान के अलावा इस विरोध मार्च में राज्य के विभिन्न हिस्सों में तृणमूल कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों और पार्टी नेताओं की कथित झूठे मामलों में लगातार हो रही गिरफ्तारियों के मुद्दे भी उठाए गए।

डीएससी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना को सौंपे तीन स्वदेशी युद्धपोत, कहा- ‘स्वयं को तैयार कर रहा भारत’

कोलकाता, 21 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन...

कोचिंग विवाद मामले में रोशन आनंद को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट से मिली जमानत

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। खान इंस्टीट्यूट के बाहर हुए कथित हमले और फायरिंग मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर रोशन आनंद को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत