टाटा जू की सबसे प्रिय अफ्रीकी शेरनी ‘जोया’ का निधन, 16 वर्षों तक रही आकर्षण का केंद्र

जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टाटा जू) की 16 वर्षीय अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन हो गया। उम्रजनित समस्याओं और बीमारी के कारण वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थी। उसके निधन से टाटा जू प्रबंधन, वन्यजीव प्रेमियों और नियमित पर्यटकों के बीच शोक की लहर है।

जोया का टाटा जू और जमशेदपुर से विशेष जुड़ाव रहा। उसे मात्र छह माह की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया से भारत लाया गया था। उसके साथ जम्बो और एड नामक दो अन्य अफ्रीकी शेर भी टाटा जू पहुंचे थे। शांत, सौम्य और चंचल स्वभाव के कारण जोया जल्द ही पर्यटकों की पसंदीदा बन गई थी। पिछले 16 वर्षों के दौरान उसने लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया और जू की पहचान का अहम हिस्सा बनी रही।

सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत हुआ पोस्टमार्टम

जोया के निधन के बाद टाटा जू प्रबंधन ने इसकी जानकारी जमशेदपुर वन प्रमंडल की डीएफओ शबा आलम अंसारी और जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. समरजीत मंडल को दी। इसके बाद वन्यजीव विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में निर्धारित सुरक्षा मानकों और प्रोटोकॉल के तहत उसका पोस्टमार्टम कराया गया।

आईवीआरआई बरेली भेजा जाएगा बिसरा

मौत के सटीक कारणों की वैज्ञानिक जांच के लिए पोस्टमार्टम के दौरान बिसरा सुरक्षित रखा गया है। इसे परीक्षण हेतु भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), बरेली भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद टाटा जू परिसर में ही पूरे सम्मान के साथ जोया का अंतिम संस्कार किया गया। उसके निधन के साथ ही जमशेदपुर ने अपने सबसे पुराने और प्रिय वन्यजीव साथियों में से एक को खो दिया है। वर्षों तक पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही यह अफ्रीकी शेरनी अब केवल यादों में ही जीवित रहेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार में पुलिस पर फायरिंग करने वाला युवक मुठभेड़ में मारा गया, हथियार बरामद

आरा, 17 जून (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हवाई फायरिंग और पुलिस पर हथियार तानने वाला युवक...

उलीडीह फायरिंग कांड का खुलासा, पैसों के विवाद में युवक को मारी गोली, तीन गिरफ्तार

jamshedpur news : महज 24 घंटे में पूर्वी सिंहभूम जिले के उलीडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर-4 स्थित खड़िया बस्ती में मंगलवार देर...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

केंद्र की मोदी सरकार 140 करोड़ भारतीयों के भरोसे का प्रतीक: प्रेम रंजन पटेल

नालंदा, 14 जून (आईएएनएस)। बिहार के भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों पर...

जन शिकायत निवारण दिवस में गूंजीं बिजली, जमीन व आवास की समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने बिजली, भूमि विवाद, आवास, रोजगार और सामाजिक योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत