मुसाबनी में भाजपा का मशाल जुलूस, स्वास्थ्य व्यवस्था और 108 एंबुलेंस सेवा को लेकर सरकार पर साधा निशाना

मुसाबनी: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने रविवार शाम पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी में मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जुलूस मुसाबनी अस्पताल चौक से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए बस स्टैंड तक पहुंचा, जहां एक सभा का आयोजन किया गया।

मशाल जुलूस के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता हाथों में मशाल लेकर “स्वास्थ्य मंत्री होश में आओ”, “108 एंबुलेंस सेवा चालू करो” और “जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दो” जैसे नारे लगा रहे थे। जुलूस के कारण पूरे बाजार क्षेत्र में आंदोलन का माहौल बना रहा।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पतालों में मरीजों को समय पर इलाज और आवश्यक दवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। साथ ही 108 एंबुलेंस सेवा लगभग ठप हो जाने से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने मुसाबनी में अस्पताल खोलने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। भाजपा ने मांग की कि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुसाबनी में जल्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा अस्पताल की स्थापना की जाए।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जयंत घोष, पूर्व जिला बीस सूत्री अध्यक्ष दिनेश साव, दीपक गोप, पिंटू नामाता, जोबा सरदार, स्वप्न सिन्हा, बीरमान लामा, सत्यनारायण पुष्टि, अशोक पासवान, संजय महंती, बादल लामा, मनोज रजक, राजेश गिरी, मनसा पातर, किशोर पातर, शायमु सरदार, सनता ब्रिनेट समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

तानाशाही की ओर झुकाव के संकेतों के बीच खतरे में लोकतंत्र: ‘सामना’ में शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) ने मंगलवार को दावा किया कि सुनियोजित तरीके से दल-बदल, कथित तौर पर ईवीएम को नष्ट करने, संस्थाओं...

झारखंडः हजारीबाग में कोल माइनिंग कंपनी के परियोजना कार्यालय में हमला कर मचाई तोड़फोड़, इलाके में तनाव

हजारीबाग, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले में एनटीपीसी की बादम कोल खनन परियोजना के लिए काम करने वाली बीजीआर इंफ्रा माइनिंग के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत