August 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

बहरागोड़ा में बस किराया बढ़ाने का फैसला, 20 जून से लागू होंगी नई दरें

बहरागोड़ा में बस किराया बढ़ाने का फैसला, 20 जून से लागू होंगी नई दरें

बहरागोड़ा: जमशेदपुर में ऑटो किराया में वृद्धि की सुगबुगाहट के बाद बस किराया भी बढ़ेगा। बढ़ती महंगाई और बस संचालन की लागत में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए बहरागोड़ा बस ओनर एसोसिएशन ने बस किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है। नई किराया दरें 20 जून 2026 से लागू होंगी। इस संबंध में रविवार को बहरागोड़ा अंतरराज्यीय बस पड़ाव परिसर में एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बस ओनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि बढ़ती लागत के बीच यात्रियों को नियमित और सुचारू बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए किराया वृद्धि आवश्यक हो गई थी। नई दरें 20 जून से सभी संबंधित रूटों पर प्रभावी होंगी।

बैठक में डीजल, यूरिया, टायर तथा बसों के अन्य स्पेयर पार्ट्स की बढ़ती कीमतों पर गंभीर चर्चा हुई। बस मालिकों ने कहा कि लगातार बढ़ रही परिचालन लागत के कारण वर्तमान किराया दरों पर बसों का संचालन करना कठिन हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से किराया बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

एसोसिएशन ने यह भी तय किया कि लोकल अथवा शॉर्ट डिस्टेंस यात्रा के लिए प्रत्येक दो स्टॉपेज के बीच न्यूनतम किराया 20 रुपये अनिवार्य होगा। बैठक का संचालन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष झुना साव ने किया, जबकि अध्यक्षता उपाध्यक्ष पप्पू राउत ने की।

बैठक में बहरागोड़ा से संचालित विभिन्न बसों के मालिकों, प्रतिनिधियों और अलग-अलग रूटों के एजेंटों ने भाग लिया। इस दौरान सभी रूटों के लिए संशोधित किराया चार्ट को भी मंजूरी दी गई।

20 जून 2026 से लागू नया बस किराया

रूटकिराया
गोपीवल्लभपुर – टाटा (नॉन एसी)₹180
गोपीवल्लभपुर – टाटा (एसी)₹200
फेको – टाटा₹170
दारीसोल – टाटा₹160
जगन्नाथपुर – टाटा₹150
बहरागोड़ा – टाटा₹130
महूली – टाटा₹120
केरुकोचा – टाटा₹110
पिताजुड़ी – टाटा₹100
कोकपाड़ा – टाटा₹90
मुलीसोले – टाटा₹80
घाटशिला – टाटा₹70
गालूडीह – टाटा₹60
चाकुलिया – टाटा₹100
चित्रेश्वर – टाटा₹150
कुमारडुबी – टाटा₹160
बरनकुंडा – टाटा₹170
मानुषमुरिया – टाटा₹130

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading