August 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

साकची बाजार में पार्किंग स्थलों पर अवैध कब्जा पड़ेगा भारी, जेएनएसी ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

साकची बाजार में पार्किंग स्थलों पर अवैध कब्जा पड़ेगा भारी, जेएनएसी ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

जमशेदपुर : जमशेदपुर में साकची समेत सभी बाजारों में पार्किंग स्थलों पर अवैध कब्जा भारी पड़ेगा। जिला प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार को शहर के साकची बाजार क्षेत्र में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर पार्किंग स्थलों पर अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान का उद्देश्य बाजार क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाना और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना था।

अभियान के दौरान जेएनएसी की टीम ने पार्किंग के लिए निर्धारित स्थानों पर दुकानें और सामान लगाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई स्थानों से अवैध रूप से रखे गए सामान को जब्त किया। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया।

अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक उपयोग और पार्किंग के लिए निर्धारित स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में भी अतिक्रमण किया गया तो जब्ती और दंडात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

अभियान के दौरान जेएनएसी के अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा और पूरे क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए बाजार क्षेत्र को व्यवस्थित और सुगम बनाए रखने में योगदान देने का आग्रह किया।

वैसे जेएनएसी की अपील अपनी जगह है कि लेकिन बीच-बीच हो रही कार्रवाई के बाद भी सूरत-ए-हाल में कोई खास बदलाव नहीं दिख रहा है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading