September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के वाशिंग सेंटर में 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के वाशिंग सेंटर में 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : शहर के उलीडीह थाना क्षेत्र के खड़िया बस्ती स्थित एक वाशिंग सेंटर में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप बच्ची के पिता के सहकर्मी रामरतन पासवान पर लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।

उलीडीह थाना प्रभारी सारी अली ने जानकारी दी कि बच्ची के पिता और आरोपी रामरतन पासवान दोनों एक ही वॉशिंग सेंटर में काम करते हैं। घटना वाले दिन पिता अपनी 3 साल की बेटी को साथ लेकर वॉशिंग सेंटर गया था। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर वॉशिंग सेंटर के कमरे में बच्ची के साथ गलत हरकत की।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रामरतन पासवान को हिरासत में ले लिया। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी और पीड़िता के पिता लंबे समय से एक साथ काम कर रहे थे। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading