August 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

आखिरकार जिला पुलिस के एएसआई को कदमा L5-55 क्वार्टर खाली करना पड़ा

आखिरकार जिला पुलिस के एएसआई को कदमा L5-55 क्वार्टर खाली करना पड़ा

वर्दी में मौजूद जवान ने टीम के साथ बहस की और धमकी देने का प्रयास किया

जमशेदपुर : शहर के कदमा जमशेदपुर: कदमा के टावर रोड पर स्थित टाटा स्टील के एक क्वार्टर (संख्या L5-55) को खाली कराने के दौरान शुक्रवार को भारी हंगामा हुआ। टाटा स्टील यूआईएसएल (जुस्को) और सुरक्षा टीम जब कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहे परिवार को हटाने पहुंची, तो वहां मौजूद लोगों ने इसका जोरदार विरोध किया। इतना ही नहीं पहले क्वार्टर खाली करने से इनकार कर दिया। दोनों पक्ष कंपनी के अफसरों और एएसआई परिवार के बीच तीखी नोक झोंक हुई। आखिरकार, पुलिस के दखल के बाद कई घंटों की मशक्कत के बाद क्वार्टर को खाली कराकर सील कर दिया गया।

​पुलिस की मौजूदगी में क्वार्टर सील

हंगामे की खबर मिलते ही कदमा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इसके बाद पुलिस की देखरेख में कंपनी की टीम ने घर का सारा सामान बाहर निकाला और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए क्वार्टर पर अपना ताला लगा दिया।

कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि इस क्वार्टर का आवंटन बहुत पहले ही खत्म हो चुका था। इसके बावजूद पिछले ढाई सालों से इसमें अवैध रूप से रह रहे थे पुलिस के अधिकारी। इसमें ट्रैफिक पुलिस के एएसआई अमरेश कुमार सिंह का परिवार रह रहा था। कंपनी का आरोप है कि क्वार्टर खाली न करने पर पहले बिजली-पानी काट दिया गया था, लेकिन वे लोग चोरी-छिपे इन सुविधाओं का इस्तेमाल करते रहे। उनके इस कृत्य से कंपनी को आर्थिक नुकसान हो रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें कई बार मौखिक और लिखित नोटिस दिए गए थे, लेकिन क्वार्टर खाली नहीं किया गया।

दूसरी तरफ, एएसआई अमरेश कुमार सिंह ने कंपनी के सभी आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि उन्हें क्वार्टर खाली करने का कोई भी आधिकारिक या कानूनी नोटिस नहीं मिला था। कंपनी ने अपनी तरफ से एकतरफा कार्रवाई की है और उनका पक्ष सुने बिना ही उनके परिवार को जबरन घर से बाहर निकाल दिया गया। उनका कहना है कि उन्होंने अपना पक्ष रखा लेकिन उनकी दलीलों को खारिज कर दिया गया।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading