विकसित भारत रोजगार योजना से बिहार के विकास को मिलेगी गति : श्रवण कुमार

पटना, 19 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नई योजना के तहत बिहार को भी उसके हिस्से का फंड मिलेगा, जिससे राज्य के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का अपनी पार्टियों से भरोसा उठ रहा है, जबकि एनडीए लगातार मजबूत हो रहा है।

बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विकसित भारत रोजगार योजना के तहत सभी राज्यों को फंड देने की शुरुआत करेंगे और बिहार को भी उसके हिस्से का फंड मिलेगा। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। बिहार जैसे राज्य के लिए उनका खास सहयोग हमेशा बना रहा है, और मैं उनसे अपील करता हूं और उम्मीद करता हूं कि भविष्य में भी यह सहयोग जारी रहेगा।”

संजय राउत पर निशाना साधते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता उनके नेतृत्व पर विश्वास नहीं कर रही है, इसीलिए उनको सत्ता से बाहर रखा है। जनता के साथ अब तो उनके विधायक और सांसद भी उनके कामों से संतुष्ट नहीं हैं, इसीलिए वे उनकी पार्टी छोड़कर एनडीए में शामिल होने की योजना बना रहे हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में उनकी पार्टी खत्म हो सकती है।

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी के कामों से परेशान हो गई थी, उन्हें विकास चाहिए था, इसीलिए उन्होंने सत्ता से हटाकर भाजपा को लाया है, और अब उनके नेता भी उनका साथ छोड़कर एनडीए में शामिल हो रहे हैं।

झारखंड राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, “उनकी जीत तो तय थी। मैंने पहले ही कहा था कि यह गठबंधन अपने-अपने स्वार्थ के लिए बना है। जहां भी कांग्रेस और उसके सहयोगी दल ऐसे स्वार्थ के कारण साथ मिलकर काम कर रहे हैं, उन्हें समय-समय पर इसके नतीजे भुगतने ही होंगे।”

बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति की तुलना भगवान परशुराम से करना उचित नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जो काम किया है, उससे देश में गलत संदेश जा रहा है। इनके लिए ये कोई नई बात नहीं है, इससे पहले भी ये लोग कुछ न कुछ इस तरह का काम और बयान देते रहते हैं।

एसएकेपीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत