भाजपा कर रही विद्वेषपूर्ण राजनीति, राम मंदिर दान-पत्र चोरी की निष्पक्ष जांच हो: रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ, 19 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने गुरुवार को विभिन्न मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी विधायकों द्वारा पार्टी के बैंक खातों की जांच की मांग, विपक्षी दलों पर केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई, पाकिस्तान को लेकर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता के बयान, टेलीग्राम मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले, सपा द्वारा कराए जा रहे ब्राह्मण सम्मेलन और अयोध्या राम मंदिर में दान-पत्र चोरी के विवाद को लेकर भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

टीएमसी के बागी विधायकों द्वारा पार्टी के बैंक खातों की जांच की मांग किए जाने के सवाल पर रविदास मेहरोत्रा ने आरोप लगाया कि इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक रणनीति काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा विद्वेष और बदले की भावना से विपक्षी दलों को कमजोर करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के जो बागी विधायक हैं, वे भाजपा के इशारे पर पार्टी के खातों की जांच की मांग कर रहे हैं। भाजपा सरकार लगातार विपक्षी दलों को तोड़ने और कमजोर करने का काम कर रही है।

मेहरोत्रा ने कहा कि भाजपा सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के रूप में कर रही है। उन्होंने कहा कि सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग का डर दिखाकर सत्ता और प्रशासनिक ताकत के दम पर विपक्षी दलों को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा देश में विपक्ष को खत्म करना चाहती है। ऐसा प्रतीत होता है कि देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बना दी गई है और तानाशाही के माध्यम से शासन चलाने की कोशिश हो रही है।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता के पाकिस्तान में 1971 जैसे हालात बनने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा विधायक ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान-स्थित आतंकी ठिकानों पर प्रभावी कार्रवाई की थी। उन्होंने दावा किया कि यदि भारत सरकार ने अमेरिका के दबाव में युद्धविराम की घोषणा न की होती तो पाकिस्तान की स्थिति और खराब हो सकती थी। हमारी सेना बहुत बहादुर है, लेकिन केंद्र सरकार कमजोर साबित हुई है।

दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा टेलीग्राम की याचिका खारिज किए जाने के मामले पर उन्होंने कहा कि न्यायपालिका के फैसलों का सम्मान किया जाना चाहिए। मेहरोत्रा ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने जो निर्णय दिया है, उसका सभी को स्वागत करना चाहिए। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का विरोध करने के बजाय उनका सम्मान होना चाहिए।

समाजवादी पार्टी द्वारा कराए जा रहे ब्राह्मण सम्मेलन पर रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि सपा सभी धर्मों और जातियों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार ब्राह्मण समाज का अपमान कर रही है। इसी कारण ब्राह्मण समाज में भाजपा के खिलाफ असंतोष बढ़ रहा है। समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मण समाज का बड़ा सम्मेलन आयोजित किया था और आज प्रदेश भर में ब्राह्मण समाज के लोग सपा के साथ खड़े होकर संघर्ष कर रहे हैं। पार्टी ने यह संकल्प लिया है कि जहां भी ब्राह्मण समाज के साथ अन्याय या अपमान होगा, वहां समाजवादी पार्टी उनके न्याय के लिए संघर्ष करेगी।

अयोध्या में राम मंदिर के दान-पत्र और चढ़ावे में कथित गड़बड़ियों की जांच को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मेहरोत्रा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि राम मंदिर में चढ़ावे और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं की चोरी लंबे समय से हो रही थी। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे कथित रूप से पहले ही बंद कर दिए गए थे, जिसके बाद यह घटनाएं हुईं। मेहरोत्रा ने आरोप लगाया कि मामले में अभी तक न तो उचित एफआईआर दर्ज की गई है और न ही जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा और उससे जुड़े लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कांग्रेस और सपा पर राम मंदिर मुद्दे को लेकर सवाल उठाए जाने पर मेहरोत्रा ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद गठित ट्रस्ट द्वारा बनाया गया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण का श्रेय भाजपा खुद को देती है, जबकि मंदिर निर्माण की प्रक्रिया न्यायालय के निर्णय और ट्रस्ट की व्यवस्था के तहत हुई। भाजपा अब जांच कराने के बजाय विपक्ष पर आरोप लगाकर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। सपा विधायक ने आगे कहा कि यदि दान-पत्र चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

पीएसके

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार में 21 जून को चलेंगी ‘परीक्षा स्पेशल’ ट्रेनें, नीट अभ्यर्थियों के लिए दानापुर मंडल ने की घोषणा

पटना, 19 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दानापुर मंडल ने 21 जून...

बेंगलुरु: एआई से अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु, 19 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक स्टेट साइबर कमांड ने अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक का इस्तेमाल...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

जेवियर स्कूल गम्हरिया में वार्षिक अंग्रेज़ी भाषण प्रतियोगिता, नन्हें वक्ताओं ने जीता दिल

गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत जेवियर स्कूल गम्हरिया में अंतर-कक्षा वार्षिक अंग्रेज़ी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जूनियर स्कूल के विद्यार्थियों...

अशोक गहलोत के ‘भाजपा पर प्रतिबंध’ से जुड़े बयान पर आठवले का पलटवार, ‘यह लोकतंत्र के खिलाफ’

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर प्रतिबंध लगाने संबंधी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत