September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा में आंधी-तूफान का कहर, 20 घरों के छप्पर उड़े, दो घायल

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा में आंधी-तूफान का कहर, 20 घरों के छप्पर उड़े, दो घायल

सोनुवा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड के देवांबीर क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब पांच बजे आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। देवांबीर पंचायत के देवांबीर और सारजमहातु गांव तथा गोविंदपुर पंचायत के पुनीपदा गांव में करीब 20 घरों के छप्पर उड़ गए। इस घटना में देवांबीर गांव की 10 वर्षीय जानकी पूर्ति और मीना लोहार गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर देवांबीर पंचायत की मुखिया ज्योति सोय ने बीडीओ सोमनाथ उरांव और सीओ अनुज टेटे को सूचित किया। शुक्रवार सुबह दोनों अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने घायलों और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली तथा सरकारी प्रावधानों के तहत हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

अधिकारियों ने देवांबीर गांव के माना हेम्ब्रम, लक्ष्मण हेम्ब्रम, अर्चना हेम्ब्रम, पूर्व मुखिया जानकी हेम्ब्रम, यादव हेम्ब्रम, गणेश हेम्ब्रम, गंगाराम हेम्ब्रम, मनीष हेम्ब्रम, सीरम हेम्ब्रम, मंजू हेम्ब्रम, गुरुवारी सोय और दिनेश केराई समेत अन्य प्रभावित ग्रामीणों के क्षतिग्रस्त घरों का निरीक्षण किया।

उखड़ गए पेड़, बिजली आपूर्ति ठप

पांच से दस मिनट तक चली तेज आंधी-तूफान ने कई पेड़ों और बिजली के पोलों को भी धराशायी कर दिया। इसके कारण क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे लोग

ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार शाम अचानक आए तेज तूफान और आंधी से लोग दहशत में आ गए। सारजमहातु में लगने वाले साप्ताहिक हाट के दौरान मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। वहीं, आंधी-तूफान के साथ हुई ओलावृष्टि से कई लोगों को हल्की चोटें भी आईं।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading