September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

एनईईटी-2026 अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की सौगात, राउरकेला-टाटानगर परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी

एनईईटी-2026 अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की सौगात, राउरकेला-टाटानगर परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी

चक्रधरपुर : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी)-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने विशेष पहल की है। परीक्षा के दिन 21 जून (रविवार) को राउरकेला और टाटानगर के बीच एक विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है, ताकि परीक्षार्थी समय पर और बिना किसी परेशानी के अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 68044 राउरकेला-टाटानगर परीक्षा स्पेशल राउरकेला स्टेशन से सुबह 5:20 बजे प्रस्थान करेगी और 9:20 बजे टाटानगर पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन राउरकेला और टाटानगर के बीच पड़ने वाले सभी प्रमुख स्टेशनों एवं हाल्टों पर रुकेगी, जिससे ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को भी यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि एनईईटी देश की महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल होते हैं। परीक्षा के दिन यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और अभ्यर्थियों की जरूरतों को देखते हुए इस विशेष ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया गया है।

अधिकारियों ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से समय से स्टेशन पहुंचने तथा यात्रा के दौरान रेलवे के नियमों का पालन करने की अपील की है। रेलवे की इस पहल से राउरकेला, चक्रधरपुर, मनोहरपुर, गोइलकेरा, सोनुवा, चाईबासा तथा आसपास के क्षेत्रों के हजारों परीक्षार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading