September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

आदित्यपुर में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज की नई कैथ लैब शुरू, राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया उद्घाटन

आदित्यपुर में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज की नई कैथ लैब शुरू, राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया उद्घाटन

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मंगलवार को अत्याधुनिक कैथ लैब की शुरुआत हुई। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नवनिर्मित कैथ लैब का उद्घाटन किया। इसके साथ ही अस्पताल में हृदय रोगों की जांच और आधुनिक उपचार की सुविधाओं का दायरा बढ़ गया है।

उद्घाटन समारोह में राज्यपाल ने संस्थान की ओर से स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि कम समय में मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने जिस तेजी से अपनी चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया है, वह उल्लेखनीय है। राज्यपाल ने संस्थान के चेयरमैन मदन मोहन सिंह के योगदान की भी प्रशंसा की।

रियायती दर पर आधुनिक इलाज उपलब्ध कराने पर जोर

चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को लोगों तक रियायती दर पर पहुंचाना है। इसी दिशा में कैथ लैब की शुरुआत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि नई सुविधा के शुरू होने से हृदय रोगियों को जांच और उपचार के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे।

उन्होंने बताया कि समूह की योजना टाटा-रांची नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को वर्ष 2027 में शुरू करने की है। इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का और विस्तार होने की उम्मीद है।

800 से अधिक बेड वाले अस्पताल में बढ़ी हृदय चिकित्सा सुविधा

नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 800 से अधिक बेड की क्षमता है। यहां 24 घंटे इमरजेंसी सेवा के साथ विभिन्न चिकित्सा विभाग संचालित किए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें निर्धारित हैं।

कैथ लैब की शुरुआत के बाद आदित्यपुर के साथ-साथ सरायकेला-खरसावां जिले और आसपास के क्षेत्रों के हृदय रोगियों को स्थानीय स्तर पर आधुनिक जांच एवं उपचार की सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे गंभीर हृदय संबंधी मामलों में मरीजों को दूसरे शहरों के अस्पतालों पर निर्भरता भी कम हो सकती है।

कार्यक्रम में उपायुक्त नितीश कुमार सिंह, एसपी मनोज स्वर्गियारी, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. केदार नाथ सिंह समेत अस्पताल के चिकित्सक, कर्मचारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading