September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

EAST SINGHBHUM : बहरागोड़ा में 113 किलो गांजा जब्त, ओडिशा निवासी अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार

EAST SINGHBHUM : बहरागोड़ा में 113 किलो गांजा जब्त, ओडिशा निवासी अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार

जमशेदपुर/बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के कलियाडिंगा चौक के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 113 किलो गांजा बरामद किया है।

मामले में ओडिशा निवासी एक कथित अंतरराज्यीय गांजा सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक टाटा कार भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, बरामद गांजा 113 अलग-अलग पैकेटों में रखा गया था। इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

ओडिशा से खड़गपुर ले जाई जा रही थी गांजे की खेप

मंगलवार को ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक कार के जरिए गांजे की बड़ी खेप पश्चिम बंगाल के खड़गपुर ले जाई जा रही है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के कलियाडिंगा चौक के समीप घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध टाटा कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 113 पैकेटों में रखा करीब 113 किलो गांजा बरामद हुआ।

पुरी का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने मौके से पिनकन स्वाइं को गिरफ्तार किया है। वह ओडिशा के पुरी जिले के निमापाड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने गांजे की खेप के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही टाटा कार को भी जब्त कर लिया है।

तस्करी नेटवर्क की कड़ी खंगाल रही पुलिस

ग्रामीण एसपी ने बताया कि पुलिस अब इस पूरे अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजे की खेप ओडिशा में किस स्थान से लोड की गई थी और इसे खड़गपुर में किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था।

इसके अलावा पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद गांजा तस्करी से जुड़े कई अहम सुराग मिल सकते हैं।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading