सरायकेला-खरसावां जिले के इटागढ़ जंगल से अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद, इलाके में सनसनी

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित इटागढ़ गांव के जंगल से एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलने पर गम्हरिया थाना पुलिस ने रातभर अभियान चलाकर शव को जंगल से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि इटागढ़ के घने जंगल में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन दुर्गम और कच्चे रास्ते के कारण शव तक पहुंचना आसान नहीं था। जंगल के रास्ते में पुलिस का वाहन भी फंस गया, जिसके बाद अतिरिक्त संसाधनों और दूसरे वाहन की मदद से टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस शव तक पहुंची और उसे जंगल से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि शव काफी पुराना हो चुका था और पूरी तरह सड़-गल गया था। शव पर कीड़े लग चुके थे, जिससे आसपास के क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही थी।

स्थानीय ग्रामीणों ने दुर्गंध महसूस होने पर जंगल में जाकर जांच की, जहां उन्हें शव दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना गम्हरिया थाना पुलिस को दी।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत