बिहार: नीट का फर्जी प्रश्नपत्र बेचने वाले गिरोह पर शिकंजा, मुजफ्फरपुर पुलिस ने चार और आरोपियों को दबोचा

मुजफ्फरपुर, 14 जून (आईएएनएस)। नीट परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र तैयार कर टेलीग्राम के माध्यम से अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस कांड में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के नेटवर्क और ठगी के तौर-तरीकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं।

पुलिस के अनुसार, 2 मई को गुप्त सूचना के आधार पर सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बालू घाट वार्ड संख्या-17 स्थित चॉकलेट फैक्ट्री के पास एक किराए के मकान में छापेमारी की गई थी। कार्रवाई के दौरान नीट परीक्षा का कथित प्रश्नपत्र तैयार कर टेलीग्राम के माध्यम से लोगों को ठगने के आरोप में मुजफ्फरपुर के ही रहने वाले मनीष झा को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से चार मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इस मामले में सिकंदरपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने विस्तृत जांच शुरू की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) की देखरेख तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में जिला आसूचना इकाई और सिकंदरपुर थाना पुलिस को भी शामिल किया गया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि गठित टीम ने इसी क्रम में एक महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर त्वरित छापेमारी कर गिरोह के चार अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्ष, अमन कुमार, कन्हैया कुमार उर्फ मानव और हर्ष कनोडिया के रूप में हुई है। सभी आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस से पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे टेलीग्राम प्लेटफॉर्म के जरिए नीट परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से पैसे वसूलते थे। आरोपी स्कैनर और अन्य ऑनलाइन भुगतान माध्यमों के जरिए रकम अपने बैंक खातों में मंगवाते थे।

ठगी से प्राप्त राशि बाद में गिरोह के मुख्य आरोपी मनीष झा तक पहुंचाई जाती थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और ठगी के नेटवर्क की जांच जारी है। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और बैंक खातों के लेन-देन की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और ठगी की कुल रकम कितनी है।

एमएनपीडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ममता बनर्जी को ‘सलाहकार’ बनाने की मांग, बागी सांसदों के समर्थन में आए सुदीप बंद्योपाध्याय

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने रविवार को पार्टी के बागी गुट की...

लायंस क्लब रीजन-1 का ‘ज्ञानोदय’ प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, नए पदाधिकारियों को मिली नेतृत्व व प्रबंधन की सीख

Jamshedpur news : जमशेदपुर के बिष्टूपुर स्थित यूनाइटेड क्लब में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 (रीजन-1) के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय ‘ज्ञानोदय’ प्रशिक्षण कार्यक्रम...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कोल्हान में हाथियों का कहर जारी: चांडिल में महिला की मौत, चाकुलिया में बुजुर्ग घायल

जमशेदपुर/सरायकेला : वन विभाग हाथियों से हमले की रोकथाम की घोषणाएं कर रहा है लेकिन इस समस्या से कम से कम फिलहाल तो निजात...

JAMSHEDPUR : मानगो जाकिर नगर में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ, अब घर के पास मिलेगी स्वास्थ्य सेवा

जमशेदपुर : मानगो क्षेत्र के जाकिर नगर निवासियों के लिए मंगलवार का दिन खास रहा। लंबे समय से स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत