Jharkhand Polytechnic Exam 2026: झारखंड में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा अब 12 जुलाई को, अब 22 जून तक भर सकेंगे आवेदन

रांची : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) ने पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 की नई तिथि घोषित कर दी है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब परीक्षा 12 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। साथ ही ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 जून कर दी गई है।

परिषद ने अभ्यर्थियों को आवेदन में त्रुटि सुधार का भी मौका दिया है। उम्मीदवार 23 और 24 जून को अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे। परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

परीक्षा केंद्र रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पलामू, हजारीबाग और चाईबासा में बनाए जाएंगे। शिक्षा विभाग के अनुसार धनबाद में इस वर्ष 16 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है।

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 22 जून 2026
  • आवेदन सुधार (Correction Window) : 23-24 जून 2026
  • एडमिट कार्ड जारी : परीक्षा से 4 दिन पहले
  • प्रवेश परीक्षा : 12 जुलाई 2026

परिषद ने अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने और नए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार तैयारी जारी रखने की अपील की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राबड़ी आवास पर मनाया गया लालू यादव का जन्मदिन, तेजस्वी यादव और मीसा भारती ने सरकार को घेरा

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिन के मौके पर पटना स्थित राबड़ी आवास पर जश्न का माहौल रहा।...

कांग्रेस केवल वादे करती है, उसे पूरा नहीं करती : भाजपा विधायक सीपी सिंह

रांची, 11 जून (आईएएनएस)। भाजपा विधायक सीपी सिंह ने नीति आयोग की बैठक, झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव, राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

टाटानगर स्टेशन पर हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन के वाशिंग लाइन क्षेत्र में एसी मरम्मत के दौरान 30 मई को हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप...

जनआंदोलनों की आड़ में साधे जा रहे राजनीतिक हित, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर भड़के अशोक पंडित

मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पंडित ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के आंदोलन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत