July 24, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

जमशेदपुर के टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, गले पर चाकू रखकर दी धमकी

जमशेदपुर के टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, गले पर चाकू रखकर दी धमकी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ईंट-बालू कारोबारी पर दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने कारोबारी के गले पर चाकू सटाकर धमकाया और विरोध करने पर उन्हें घायल कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, टाउन निवासी सुजीत झा ईंट-बालू का कारोबार करते हैं। शनिवार को वह अपने स्टॉक यार्ड पहुंचे थे। इसी दौरान बुलेट बाइक पर सवार दो युवक वहां आए और उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों ने कहा कि वह काफी पैसा कमा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने सुजीत झा को पकड़ लिया और उनके गले पर चाकू रख दिया।

जब कारोबारी ने विरोध किया तो हाथापाई के दौरान चाकू लगने से वह घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

घायल कारोबारी सुजीत झा ने बताया कि वह दोनों युवकों को पहले से नहीं जानते हैं और उनका किसी से कोई विवाद भी नहीं है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने न तो रंगदारी मांगी और न ही किसी रकम की मांग की, बल्कि धमकाते हुए हमला कर भाग निकले।

घटना के बाद सुजीत झा ने टेल्को थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि कारोबारियों पर इस तरह के हमले चिंता का विषय हैं और इससे व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

वहीं, टेल्को थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading